50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 80x 5G लॉन्च, 2 हजार रुपये का डिस्काउंट

Realme ने आज Realme Narzo 80 Pro 5G के साथ Realme Narzo 80x 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 17:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 80x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Realme Narzo 80x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है।
  • Realme Narzo 80x 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme Narzo 80x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज Realme Narzo 80 Pro 5G के साथ Realme Narzo 80x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन किफायती कीमतों पर फ्लैगशिप-ग्रेड फीचर्स प्रदान करता है। Narzo 80x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Narzo 80x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Realme Narzo 80x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Narzo 80x 5G Price


Realme Narzo 80x 5G के 6+128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये (500 रुपये ऑफर और 1500 रुपये कूपन ऑफर के बाद 11,999 रुपये) और 8+128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये (500 रुपये ऑफर और 1500 रुपये कूपन ऑफर के बाद 12,999 रुपये) है। लिमिटेड पीरियड सेल 11 अप्रैल से शुरू होगी। यह फोन डीप ऑशियन और सनलाइट गोल्ड कलर ऑप्शन में रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है।


Advertisement
Realme Narzo 80x 5G Specifications


Realme Narzo 80x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल, 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के लिए Narzo 80x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OMNIVISION OV50D कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/4.5 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सुपर लीनियर स्पीकर वाले इस फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी MIL-STD 810H ग्रेड से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.22 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 197 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.