Realme Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G की कीमत, सेल डेट और स्टूडेंट्स ऑफर्स का खुलासा, 9 अप्रैल को होंगे लॉन्च

Realme ने पुष्टि की है कि Narzo 80 Pro 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी, जबकि Narzo 80x 5G 13,000 से कम में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 20:06 IST
ख़ास बातें
  • Narzo 80 सीरीज का आधिकारिक लॉन्च 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे किया जाएगा
  • Pro मॉडल के लिए Early Bird Sale 9 अप्रैल, शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक होगी
  • दोनों की Limited Period सेल 11 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक होगी

Photo Credit: Realme

Realme भारत में अपनी Narzo 80 सीरीज के दो नए 5G स्मार्टफोन्स, Realme Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G को 9 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इन दोनों मॉडलों की शुरुआती बिक्री, कीमत, स्टूडेंट ऑफर्स और एक्सक्लूसिव डिस्काउंट की घोषणा की है। दोनों हैंडसेट्स MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ आएंगे और इनकी बिक्री Amazon और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग के लिए कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। Realme का कहना है कि Pro मॉडल 90fps पर BGMI मोबाइल गेम चलाने में सक्षम होगा।
 

Realme Narzo 80 series sale date, offers

Realme Narzo 80 सीरीज का आधिकारिक लॉन्च 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे किया जाएगा, जिसे Amazon पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके बाद, Narzo 80 Pro 5G के लिए Early Bird Sale 9 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक Amazon और कंपनी की वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी।

वहीं, Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G दोनों की Limited Period Sale 11 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक होगी।
 

Realme Narzo 80 series price (expected)

Realme ने पुष्टि की है कि Narzo 80 Pro 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी, जबकि Narzo 80x 5G 13,000 से कम में उपलब्ध होगा। इससे यह स्पष्ट है कि कंपनी इन फोनों को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारने जा रही है।
Advertisement
 

Realme Narzo 80 series students offer

Realme ने छात्रों के लिए एक स्पेशल बेनिफिट की भी घोषणा की है। Narzo 80 Pro 5G खरीदने वाले पात्र छात्रों को 1,299 रुपये कीमत की एक वर्ष की स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन मुफ्त दी जाएगी।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए छात्रों को 9 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच फोन खरीदना होगा और 28 अप्रैल तक अपनी स्टूडेंट आइडेंटिटी को वैरिफाई करना होगा। वैरिफिकेशन पूरा होने पर एक कूपन उनके अकाउंट में जोड़ा जाएगा, जिसके जरिए यह प्रोटेक्शन 8 मई को लागू किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.