Realme Narzo 80 Lite आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत, फीचर्स से लेकर सबकुछ

Realme आज 16 जून को भारत में Realme Narzo 80 Lite 5G को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2025 11:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 80 Lite 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Realme Narzo 80 Lite 5G में HD+ रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी।
  • Realme Narzo 80 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Realme Narzo 80 lite 5G launch Today

Photo Credit: Realme

Realme आज 16 जून को भारत में Realme Narzo 80 Lite 5G को लॉन्च करने वाला है। Narzo 80 Lite 5G में एंट्री लेवल फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि सटीक स्पेसिफिकेशन अभी भी सामने नहीं आए हैं, लेकिन काफी जानकारी पहले ही पता चल चुकी है। आगामी फोन की बैटरी, कलर ऑप्शन, डिजाइन, रैम और स्टोरेज वेरिएंट और अनुमानित कीमत का पता चल चुका है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं और Realme Narzo 80 Lite 5G पर नजर सकते हैं, यहां लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।


Realme Narzo 80 Lite Price


Realme ने टीजर जारी किया था कि आगामी Realme Narzo 80 Lite 5G की कीमत भारत में 10 हजार रुपये से कम होगी। इस प्रकार यह एक बजट-सेगमेंट स्मार्टफोन होने की उम्मीद है और देश में Poco C75 और Redmi A4 5G को टक्कर दे सकता है।
 

Realme Narzo 80 Lite Specifications (Expected)


Amazon की माइक्रोसाइट के अनुसार, Realme Narzo 80 Lite 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। ऐसा दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज होने पर 15.7 घंटे तक यूट्यूब बैक या 46.6 घंटे तक कॉलिंग का समय प्रदान करेगी। हालांकि, चार्जिंग स्पीड के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। यह फोन रिवर्स चार्जिंग फीचर का सपोर्ट कर सकता है। प्रमोशन मैटेरियल से पता चला है कि आगामी Realme स्मार्टफोन में एक रेकटेंगुलर शेप के मॉड्यूल के अंदर एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक फ्लैट डिस्प्ले, स्लिम बेजेल्स और फ्रंट कैमरा के लिए एक सेंटर्ड होल-पंच कटआउट हो सकता है। Narzo 80 Lite 5G के राइट स्पाइन में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस फोन में HD+ रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है। आगामी फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन जैसे कि 4GB + 128GB और 6GB + 128GB में आएगा। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिल सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.94 मिमी है। ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस होगा। टीजर से पुष्टि हुई है कि इसके अलावा Narzo 80 Lite 5G को क्रिस्टल पर्पल और ऑनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में बेचा जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.