6300mAh बैटरी वाला Realme का धांसू स्मार्टफोन हुआ 6200 से भी सस्ता, देखें पूरा ऑफर

Realme Narzo 80 Lite 4G बजट स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 07:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 80 Lite 4G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Realme Narzo 80 Lite 4G में 6300mAh की बैटरी मिलती है।
  • Realme Narzo 80 Lite 4G में यूनिसोक T7250 12nm प्रोसेसर है।

Realme Narzo 80 Lite 4G में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme का बजट स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वक्त अमेजन पर Realme Narzo 80 Lite 4G पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट इस फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 6300mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Realme Narzo 80 Lite 4G पर मिलने वाली डील से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Narzo 80 Lite 4G Offers & Discount

Realme Narzo 80 Lite 4G का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 6,799 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल जुलाई में 7,299 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% (1000 रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 6,119 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 6,450 रुपये का लाभ मिल सकता है। हालांकि, एक्सचेंज का अधिकतम लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Realme Narzo 80 Lite 4G Features, Specifications

Realme Narzo 80 Lite 4G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट  है। इस फोन में ऑक्टा कोर यूनिसोक T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है। इस फोन में 6300mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Narzo 80 Lite 4G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर आता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 167.2 मिमी, चौड़ाई 76.6 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 201 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.