Realme Narzo 70x 5G के साथ Narzo 70 5G भी होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, Dimensity 7050 SoC से होगा लैस

Realme Narzo 70 5G में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलेगा जो इसे 15 हजार रुपये के बजट में सबसे तेज फोन के तौर पर रखेगा।

Realme Narzo 70x 5G के साथ Narzo 70 5G भी होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, Dimensity 7050 SoC से होगा लैस

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 70 5G में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70 5G भारत में 24 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।
  • Realme Narzo 70 5G में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Realme Narzo 70 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा होगा।
विज्ञापन
Realme भारत में 24 अप्रैल को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। ब्रांड ने पहले पुष्टि की थी कि Narzo 70x 5G स्मार्टफोन लॉन्च होगा और अब ब्रांड ने यह भी पुष्टि की है कि Narzo 70 5G भी उसी दिन लॉन्च किया जाएगा। यहां हम आपको Realme Narzo 70x 5G और Realme Narzo 70 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बात रहे हैं।


Realme Narzo 70 5G के स्पेसिफिकेशंस


Realme की ऑफिशियल साइट के अनुसार, Realme Narzo 70 5G में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलेगा जो इसे 15 हजार रुपये के बजट में सबसे तेज फोन के तौर पर रखेगा। इसमें कूलिंग के लिए एक बड़ा वेपोर चेंबर होगा, जिससे हैवी गेमिंग के दौरान हीटिंग की संभावना कम होगी। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप होगा जो कि एक सर्कुलर मॉड्यूल में रखा जाएगा। फोन में ड्यूल-टोन फिनिश भी है।


Realme Narzo 70x 5G के स्पेसिफिकेशंस


लॉन्च के वक्त Narzo 70x 5G के बारे में पूरी जानकारी का खुलासा किया जाएगा, लेकिन उम्मीद है कि यह अन्य फीचर्स के साथ 12 हजार के बजट में इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 5,000mAh बैटरी मिलेगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Realme ने हाल ही में बाजार में Realme P1 सीरीज को पेश किया। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन 20,000 रुपये से कम के बजट वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance at this price point
  • Good AMOLED screen
  • Optimised software
  • Reliable battery life
  • IP54 rating
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preloaded bloatware (can be uninstalled)
  • System notification spam
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »