Realme Narzo 70 Pro 5G की लॉन्च तारीख हुई कंफर्म, 50MP कैमरा के साथ देगा दस्तक

Realme Narzo 70 Pro 5G में एक फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है जो कि फुल HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70 Pro 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलेगा।
  • Realme Narzo 70 Pro 5G में एक फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Realme Narzo 70 Pro 5G में Sony IMX890 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।

Realme Narzo 70 Pro 5G में 50MP का कैमरा आ सकता है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में एक नए Narzo स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। फोन का लैंडिंग पेज पिछले कुछ दिनों से Amazon पर एक्टिव है। आज, ब्रांड ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म किया है कि Narzo 70 Pro 5G को देश में 19 मार्च को पेश किया जाएगा। यहां हम आपको Realme Narzo 70 Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Narzo 70 Pro 5G की लॉन्च तारीख


Advertisement
कंपनी ने कंफर्म किया है कि Narzo 70 Pro 5G अपने प्राइस सेगमेंट में Sony IMX890 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन होगा। ब्रांड का दावा है कि फोन के बैक पैनल में "ड्यो टच ग्लास" डिजाइन है। जैसा कि देखा जा सकता है कि फोन के रियर शेल में ड्यूल-टोन फिनिश के साथ आर्क डिजाइन है।


Realme Narzo 60 Pro 5G की कीमत


Realme Narzo 60 Pro 5G को बीते साल जुलाई में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसलिए, यह संभावना है कि आगामी स्मार्टफोन समान कीमत में आ सकता है।


Advertisement
Realme Narzo 70 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Realme Narzo 70 Pro 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलेगा। इसके बारे में खास बात यह है कि इसमें ब्रांड के समान कीमत वाले फोन पर आमतौर पर देखे जाने वाले ब्लोटवेयर की तुलना में 65 प्रतिशत कम ब्लोटवेयर होगा। इसके अलावा इसमें बहुत सारे एयर जेस्चर फीचर होंगे जो यूजर्स को अपनी हथेलियों या उंगलियों की स्पीड से डिवाइस को कंट्रोल करने की अनुमति देंगे।

Narzo 70 Pro 5G में एक फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है जो कि फुल HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। लॉन्च में लगभग एक हफ्ते बाकि रहने के बाद कंपनी जल्द ही Narzo 70 Pro 5G के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान कर सकती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.