5000mAh बैटरी और 4GB RAM के साथ Realme Narzo 50i Prime लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

कीमत की बात की जाए तो Realme Narzo 50i Prime के  AliExpress पर 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 142 डॉलर यानी कि 11,100 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2022 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Narzo 50i Prime Android 11 (गो वर्जन) पर चलता है।
  • Narzo 50i Prime में 6.5 इंच की HD + LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Narzo 50i Prime ऑक्टा-कोर SoC Unisoc T612 दिया गया है।

Narzo 50i Prime Android 11 (गो वर्जन) पर चलाता है।

Photo Credit: Facebook/Realme Global

Realme ने Realme Narzo 50i Prime को बुधवार को चीन बेस्ड एक ऑनलाइन रिटेल सर्विस AliExpress पर लॉन्च किया गया। इसमें सिंगल रियर कैमरा, 5000mAh की बैटरी, ऑक्टा कोर SoC और 1TB तक स्टोरेज विस्तार के साथ आता है। स्मार्टफोन दो कॉन्फिगरेशन और दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह फ्रंट कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.5 इंच डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन काफी हद तक भारत में लॉन्च हुए Realme C30 जैसा दिखता है।
 

Realme Narzo 50i Prime की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Realme Narzo 50i Prime के AliExpress पर 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 142 डॉलर यानी कि 11,100 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 64GB वेरिएंट की कीमत 157 डॉलर यानी कि12,300 रुपये है। यह Realme स्मार्टफोन 27 जून से प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Blue और Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 

Realme Narzo 50i Prime के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस स्मार्टफोन का ऐलान घोषणा किया, लेकिन स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया। हालांकि GSMArena की एक रिपोर्ट और AliExpress पर एक डिटेल्स से पता चलता है कि Narzo 50i Prime Android 11 (गो वर्जन) चलाता है। इसमें 6.5 इंच की HD + LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें एक ऑक्टा-कोर SoC Unisoc T612 दिया गया है। यह इस हफ्ते भारत में आने वाले Realme C30 को भी पावर प्रदान करता है। Narzo स्मार्टफोन 4GB तक RAM के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो Realme Narzo 50i Prime में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जो कि समर्पित स्लॉट के जरिए एसडी कार्ड  से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 36 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.