4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 50i Prime Amazon पर टीज़, जल्द होगा लॉन्च

Realme Narzo 50i Prime मलेशिया में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर रन करता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 7 सितंबर 2022 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50i Prime भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है
  • इसमें 6.5 इंच एचडी प्लस 720x1,600 पिक्सल डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें ऑनबोर्ड 64GB स्टोरेज मिलती है जो 1TB तक एक्सपेंड की जा सकती है

Realme Narzo 50i Prime मलेशिया में हो चुका है लॉन्च

Realme Narzo 50i Prime भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसके लिए वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, Realme Narzo 50i Prime के लिए Amazon India ने Coming Soon का टैग जारी कर दिया है। फोन में 5000mAh बैटरी है और एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। रियलमी के इस अपकमिंग फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। 
 
Realme Narzo 50i Prime लॉन्च के लिए कंपनी ने जो लैंडिंग पेज बनाया है उसमें अभी केवल notify me बटन दिय़ा गया है। Amazon पर फोन Coming Soon टैग के साथ टीज किया गया है। फोन को किस प्राइस पर लॉन्च किया जाएगा, अभी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। नार्जो 50आई प्राइम दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो चुका है। यहां पर फोन की कीमत का कुछ हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Lazada पर इस फोन की कीमत MYR 499 (लगभग 8,500 रुपये) लिखी गई है। AliExpress पर इस फोन का शुरुआती प्राइस 142 डॉलर (लगभग 11,100 रुपये) बताया गया है। इससे अंदाजा मिलता है कि भारत में यह फोन 10 हजार रुपये से कम के प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement

Realme Narzo 50i Prime मलेशिया में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर रन करता है। इसमें 6.5 इंच एचडी प्लस 720x1,600 पिक्सल डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक एलसीडी पैनल है। फोन में यूनीसोक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। अभी तक प्रोसेसर का वर्जन सामने नहीं आया है। इसके अलावा, फोन में Mali-G57 GPU भी दिया गया है। इसकी रैम कैपिसिटी 4GB है। 

कैमरा की बात करें तो, Realme Narzo 50i Prime में सिंगल रियर कैमरा है जो कि 8 मेगापिक्सल का लेंस है। इसके साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट साइड में फोन के अंदर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें ऑनबोर्ड 64GB स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए फोन में एक डेडीकेटेड स्लॉट भी दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.