बैग में फट गया Realme Narzo 50A स्‍मार्टफोन, सिर्फ 3 दिन पहले खरीदा था

फोन बैग में था और ब्‍लास्‍ट हो गया। यूजर ने इसकी शिकायत रियलमी इंडोनेशिया के ट्विटर हैंडल पर की।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 मई 2022 18:14 IST
ख़ास बातें
  • यूजर का कहना है कि वह कभी‍ रियलमी का स्‍मार्टफोन नहीं खरीदेगा
  • फोन में आग से उसका क्‍या हाल हुआ, इसकी तस्‍वीर भी पीड़‍ित ने शेयर की है
  • रियलमी यूजर के साथ हुई इस घटना को एक टिप्‍सटर ने भी रिट्वीट किया है

कंपनी की तरफ से जवाब आया कि यह सब यूजर की गलती से हुआ है।

Photo Credit: Jack_oliverz

वनप्‍लस (Oneplus) के नॉर्ड स्‍मार्टफोन्‍स में ब्‍लास्‍ट या आग लगने की कई घटनाएं हमने पिछले दिनों पढ़ी थीं। इस बार खबरों में है रियलमी (Realme) का स्‍मार्टफोन। Realme Narzo 50A स्‍मार्टफोन में आग लगने की घटना सामने आई है। रिपोर्टों में बताया गया है कि यूजर ने सिर्फ 3 दिन पहले वह स्‍मार्टफोन खरीदा था। आग लगने की घटना के बाद उसने कंपनी तक अपनी शिकायत पहुंचाई, लेकिन उसे यह कहते हुए नकार दिया गया कि फोन में ब्‍लास्‍ट यूजर की गलती की वजह से हुआ है। पीड़‍ित यूजर ने कहा है कि वह अब कभी भी रियलमी का स्‍मार्टफोन नहीं खरीदेगा। 

@Jack_oliverz नाम के एक Twitter यूजर ने अपने साथ हुए वाकये को शेयर किया है। घटना इंडोनेशिया की बताई जा रही है। यूजर के मुताबिक, उसने पहली बार रियलमी का स्‍मार्टफोन खरीदा था।  Realme Narzo 50A को खरीदे हुए उसे सिर्फ 3 दिन हुए थे। यूजर के मुताबिक, फोन उसके बैग में था और ब्‍लास्‍ट हो गया। यूजर ने इसकी शिकायत रियलमी इंडोनेशिया के ट्विटर हैंडल पर की। कंपनी की तरफ से जवाब आया कि यह सब यूजर की गलती से हुआ है। यूजर का दावा है कि उसके बैग में ऐसा कोई ज्‍वलनशील आइटम नहीं था, जिसकी वजह से फोन में आग लग जाए।
Advertisement
यूजर का कहना है कि वह कभी‍ रियलमी का स्‍मार्टफोन नहीं खरीदेगा। फोन में आग लगने से उसका क्‍या हाल हुआ, इसकी तस्‍वीर भी पीड़‍ित ने शेयर की है। फोटो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन में आग ऊपर की तरफ से लगी, जिसने काफी हद तक कैमरा डिपार्टमेंट को भी अपनी चपेट में ले ल‍िया। इंडोनेशिया में रियलमी यूजर के साथ हुई इस घटना को अभ‍िषेक यादव ने भी रिट्वीट किया है। वह एक जाने-माने टिप्‍सटर हैं। 

बात करें इस डिवाइस के फीचर्स की, तो Realme Narzo 50A के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 11,499 रुपये है। इसका 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 12,499 रुपये में आता है। Realme Narzo 50A में 6.5-इंच का HD+ (720x1,600 pixels) वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Helio G85 चिपसेट पर काम करता है, जिसे ARM Mali-G52 GPU और 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme Narzo 50A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। Narzo 50A में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.