Realme Narzo 30A सबसे सस्ते 6000mAh बैटरी फोन की सेल आज 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत

Realme Narzo 30A 4G को कंपनी ने भारत में 24 फरवरी को Realme Narzo 30 Pro 5G के साथ लॉन्च किया था, जो भारत में कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 5 मार्च 2021 07:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30A में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • Realme Narzo 30A में MediaTek Helio G85 है
  • Realme Narzo 30A में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है

Realme Narzo 30A को कंपनी ने MediaTek Helio G85 SoC और 4G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है।

Realme Narzo 30A 4G फोन आज 5 मार्च 2021 को भारत में दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहली बार फ्लैश सेल (Realme Narzo 30A First Flash Sale Today) के लिए आएगा। Realme Narzo 30A 4G को कंपनी ने भारत में 24 फरवरी को Realme Narzo 30 Pro 5G के साथ लॉन्च किया था, जो भारत में कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन है। Realme Narzo 30A को कंपनी ने MediaTek Helio G85 SoC और 4G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। मार्केट में इस फोन की टक्कर Nokia 3.4, Poco M3, Micromax In Note 1 जैसे स्मार्टफोन से होगी। हम आपको यहां Realme Narzo 30A के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Realme Narzo 30A Price India 

Realme Narzo 30A को भारत में 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में आपको 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। कंपनी ने इस फोन को लेजर ब्लैक और लेजर ब्लू कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।
Advertisement
 
Realme Narzo 30A को दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर के जरिेए भी खरीदा जा सकता है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आप 1500 रुपये की नो कॉस्ट EMI और 4जीबी रैम वेरिएंट को आप 1667 रुपये की नो कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं।
 

Realme Narzo 30A Specifications

Realme Narzo 30A में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो  f/2.2 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा दूसरा मोनोक्रोम पोर्टेट सेंसर है जो f/2.4 लेंस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जो f/2.0 लेंस के साथ आता है।

Realme Narzo 30A ड्यूल सिम नैनो Android 10 बेस्ड Realme UI पर ऑपरेट होता है। फोन 6.5-inch HD+ (720x1,600 pixels) डिस्प्ले और 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। फोन वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच और 570 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G85 SoC के साथ 4GB LPDDR4X RAM ऑप्शन है।
Advertisement

Realme Narzo 30A में 6,000mAh बैटरी है। यह बैटरी 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी है। कंपनी  का दावा है कि फोन को सिंगल चार्ज करने पर आपको 46 दिनों का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। फोन का डायमेंशन 164.5x75.9x9.8mm और वजन 207 ग्राम है।

Realme Narzo 30A में आपको 64जीबी तक की स्टोरेज मिल रही है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, और USB Type-C पोर्ट का फीचर है। फोन में आपको रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.