Realme C21 फोन 5000mAh बैटरी के साथ 5 मार्च को होगा लॉन्च

Realme C21 स्मार्टफोन इससे पहले लॉन्च हुए Realme C20 का अपग्रेडिड वेरिएंट होगा।

Realme C21 फोन 5000mAh बैटरी के साथ 5 मार्च को होगा लॉन्च

Realme C21 के टीजर पोस्टर से इस बात की पुष्टि हो गई है कि ये फोन 5000mAh बैटरी के साथ आएगा।

ख़ास बातें
  • Realme C21 में 10W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है
  • Realme C21 फोन को Realme UI 1.0 के साथ पेश किया जा सकता है
  • Realme C21 के इंडियन लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है
विज्ञापन
Realme C21 स्मार्टफोन 5 मार्च को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Realme C21 फोन को सबसे पहले मलेशियन मार्केट में लॉन्च किया जा रहा है। Realme C21 के टीजर पोस्टर से इस बात की पुष्टि हो गई है कि ये फोन 5000mAh बैटरी के साथ आएगा। Realme C21 के टीजर पोस्टरर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। Realme C21 स्मार्टफोन इससे पहले लॉन्च हुए Realme C20 का अपग्रेडिड वेरिएंट होगा। Realme C20 इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। Realme C21 में इसके पिछले वर्जन के मुकाबले कैमरा और प्रोसेसर में अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

Realme C21 के बारे में यह जानकारी मलेशियन फेसबुक पेज से मिली है। मलेशिया में इस फोन को 5 मार्च यानी शुक्रवार को लॉन्च किया जाएगा। फोन के टीजर से इसके इंटरनल स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। फोन में 5000mAh बैटरी को टीज किया गया है। कंपनी का दावा है कि Realme C21 में आपको 47 दिनों ता स्टैंडबाय टाइम मिलेगा।

Realme C21 के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी पांच पर्सेंट बैटरी में यूजर्स 1.43 घंटे WhatsApp, 4.78 घंटे Spotify, और 1.36 घंटे YouTube का एक्सपीरियंस ले सकता है। इसके अलावा फोन की बाकी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा 5 मार्च को ही होगा। Realme C21 को इससे पहले इंडोनेशियन टेलीकॉम साइट में मॉडल नंबर RMX3201 के साथ स्पॉट किया गया था। इससे संकेत मिलता है कि इंडोनेशिया मार्केट में इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। यही सेम मॉडल नंबर थाइलैंड NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट हुआ है।

Realme C21 के बारे में खबर है कि इस फोन को 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट और 2.4GHz WiFi 802.11 b/g/n कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। Realme C21 को Realme UI 1.0 बेस्ड Android 10 के साथ पेश किए जाने की खबर है। हालांकि इस फोन को भारतीय मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »