Realme Narzo 30A बजट फोन 6000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च!

रियलमी नार्ज़ो 30ए पहले भी कई लीक्स का हिस्सा बन चुका है, जिसमें सामने आया था कि यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 फरवरी 2021 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30A फोन 24 फरवरी को होगा लॉन्च
  • Realme Buds Air 2 earbuds भी देंगे साथ में दस्तक
  • फोन में मिल सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी

लॉन्च इवेंट बुधवार 24 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा।

Realme Narzo 30A स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए सामने आए हैं। आपको बता दें, यह फोन भारत में 24 फरवरी को Realme Narzo 30 Pro 5G के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियलमी नार्ज़ो 30ए पहले भी कई लीक्स का हिस्सा बन चुका है, जिसमें सामने आया था कि यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। रियलमी नार्ज़ो 30ए कथित रूप से रियर फिंगरप्रिंट से लैस होगा। दो फोन के अलावा, कंपनी Realme Buds Air 2 earbuds से भी इस दिन पर्दा उठाएगी।

Realme Narzo 30A स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3171 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। यह मॉडल नंबर रियलमी नार्ज़ो 30ए से जुड़ा माना जा रहा है। यह फोन मॉडल नंबर RMX3171 के साथ NBTC सर्टिफिकेशन और BIS सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है। गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें, तो यह लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर और मीडियाटेक हीलियो जी85 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz होगी। लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि फोन में 4 जीबी रैम मिलेगा और इसका सिंगल-कोर स्कोर 368 प्लाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 1,296 प्वाइंट्स होगा।

पुरानी लीक्स में दावा किया गया है कि रियलमी नार्ज़ो 30ए फोन 6.5 इंच डिस्प्ले व वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच से लैस होगा। इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी 13 मेगापिक्सल का होगा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। रियलमी नार्ज़ो 30ए फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसका साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ये फोन ब्लैक और लाइट कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है। जैसे कि हमने बताया फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

रियलमी नार्ज़ो 30ए फोन एक बजट फोन होगा, जबकि Realme Narzo 30 Pro 5G को लेकर कहा जा रहा है कि यह प्रीमियम स्पेसिफिकेशन से लैस होगा। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी मीडियाटेक 800यू प्रोसेसर से लैस होगा, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले दिया जाएगा। आपको बता दें, यह लॉन्च इवेंट बुधवार 24 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Narzo 30A, Realme Narzo 30A Specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.