6GB रैम, 48MP कैमरा वाले Realme Narzo 30 की पहली सेल आज 12 बजे Flipkart पर, Rs 500 कम में खरीदें

Realme Narzo 30 फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। इस फोन में आपको एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भी मिलता है, जिसकी कीमत 14,499 रुपये है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2021 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 की पहली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे है
  • फोन को पहली सेल में 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ पेश किया जा रहा है
  • MediaTek Helio G95 चिपसेट और 6GB रैम से लैस है यह फोन

Realme Narzo 30 की पहली सेल में शुरुआती कीमत 11,999 रुपये होगी

Realme ने पिछले हफ्ते Narzo 30 और Narzo 30 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। जैसा कि नाम से पता चलता है, इनमें से एक फोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है और एक 4G फोन है। इनमें से नॉन-5जी मॉडल यानी Realme Narzo 30 की पहली फ्लैश सेल (Flash Sale) आज दोपहर को आयोजित होनी है। नार्ज़ो 30 को MediaTek Helio G95 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है। आइए सेल में मिलने वाले ऑफर्स के साथ-साथ Narzo 30 की भारत में कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालते हैं।
 

Realme Narzo 30 price in India, sale offers

Realme Narzo 30 फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। इस फोन में आपको एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भी मिलता है, जिसकी कीमत 14,499 रुपये है। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, वो है रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर।

ऑफर्स की बात करें, तो Narzo 30 की पहली सेल में ग्राहकों को 500 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसे 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहकों को फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे  Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी और इन्हें ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।
 

Realme Narzo 30 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Realme Narzo 30 फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 405ppi पिक्सल डेंसिटी और अधिकतम 580 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा, यह फोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए भी बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नार्ज़ो 30 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है, वहीं 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा मिलेगा।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 30वॉट डार्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5, जीपीए, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर में लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, मैग्नेटिक इंडक्शन सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर और जायरो सेंसर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 162.3x75.4x9.4mm और भार 192 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Attractive design
  • Powerful processor
  • Good battery life and fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • Lacks an ultra-wide-angle camera
  • Average camera performance
  • Lots of preinstalled apps
  • Only passable video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  3. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  2. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  3. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  4. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  8. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  9. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  10. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.