Realme Narzo 10A की फ्लैश सेल आज फिर से, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Realme Narzo 10A को Flipkart पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा।

Realme Narzo 10A की फ्लैश सेल आज फिर से, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Realme Narzo 10A फोन ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है

ख़ास बातें
  • दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी सेल
  • इस सेल में कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स का उठा सकते हैं लाभ
  • मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर Realme Narzo 10A
विज्ञापन
Realme Narzo 10A की फ्लैश सेल भारत में एक बार फिर आज आयोजित की जा रही है, जो कि दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। रियलमी नार्ज़ो 10ए स्मार्टफोन जून में लॉन्च किया गया था, और तब से लेकर अब तक कई बार इस फोन की फ्लैश सेल आयोजित की गई है। इच्छुक ग्राहक आज एक बार फिर Realme India और Flipkart की वेबसाइट से इसे खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। रियलमी नार्ज़ो 10ए खास तौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया फोन है, जो कि दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा इस फोन में आपको 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
 

Realme Narzo 10A price in India

रियलमी नार्ज़ो 10ए दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है, वहीं इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। यह दोनों ही वेरिएंट आपको सो ब्लू औप सो व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया वेबसाइट के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी इसके साथ कुछ ऑफर्स भी दे रही है।

Realme Narzo 10A को Flipkart पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके अलावा फ्लिकार्ट नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प दे रही है। वहीं, रियलमी वेबसाइट पर आप रियलमी एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं।
 
 

Realme Narzo 10A specifications, features

डुअल-सिम रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 3 जीबी और 4 जीबी रैम होगा।

इस फोन को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • कमियां
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  7. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  10. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »