Realme Narzo 10 की बिक्री आज फिर, जानें सेल ऑफर्स

Realme Narzo 10 के सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इस सेल में यह फोन आपको पहली बार तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और वो तीन कलर ऑप्शन हैं- ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 जून 2020 11:16 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart और Realme India वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल
  • इस सेल में पहली बार मिलेगा Realme Narzo 10 का नया कलर ऑप्शन
  • रियलमी नार्ज़ो 10 में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी

पहले केवल दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध था Realme Narzo 10

Realme Narzo 10 स्मार्टफोन खरीदने का मौका आज आपको एक बार फिर मिलने वाला है। रियलमी नार्ज़ो 10 की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme वेबसाइट पर आयोजित होने वाली है। यह स्मार्टफोन मई में लॉन्च किया गया था, जो कि सिंगल रैम और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। रियलमी नार्ज़ो 10 लॉन्च के वक्त केवल दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध था, लेकिन कंपनी ने हाल ही में इसका एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। यह तीनों ही कलर वेरिएंट आज खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में आपको ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप आदि मिलता है।
 

Realme Narzo 10 price in India, sale offers

रियलमी नार्ज़ो 10 के सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। सेल में यह फोन आपको पहली बार तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और वो तीन कलर ऑप्शन हैं- ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर। पहले आपको केवल ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन ही उपलब्ध थे, लेकिन हाल ही में कंपनी ने इसका ब्लू वेरिेएंट पेश किया है जिसकी सेल आज पहली बार होने जा रही है। सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme India वेबसाइट पर शुरू होगी।

Realme Narzo 10 ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart वेबसाइट पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको 5 प्रतिशत की अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा, वहीं Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी और 3 से 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान का विकल्प मिलेगा।

दूसरी ओर रियलमी वेबसाइट, नार्ज़ो 10 खरीद पर MobiKwik के द्वारा भुगतान करने पर 500 रुपये का 100 प्रतिशत सुपरकैश ऑफर कर रही है।
Advertisement
 
 

Realme Narzo 10 specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रियलमी नार्ज़ो 10 में Android 10 पर आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन (720 x 1600 पिक्सल्स) है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। रियलमी 6आई में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

तस्वीरें लेने के लिए रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौज़ूद है। फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है। यहां कंपनी ने एफ/ 2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। सेलफी कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Advertisement

Realme Narzo 10 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।

रियलमी ने इस फोन में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। 164.40x75.40x9.00 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ फोन का वज़न है 199 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.