Realme X3 Super Zoom, Realme X3 और Realme TV भारत में लॉन्च से बहुत दूर नहीं!

Realme India के सपोर्ट पेज के ड्रॉप-डाउन मेन्यू में रियलमी कंपनी के तीन ऐसे डिवाइस लिस्ट किए गए हैं, जिनका ऐलान अभी तक कंपनी ने किया ही नहीं है। वो डिवाइस हैं- Realme X3 Super Zoom, Realme X3, और Realme TV।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 मई 2020 10:20 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी इंडिया के सपोर्ट पेज पर लिस्ट हुए तीन डिवाइस
  • Realme X50m का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है Realme X3
  • Realme स्मार्ट टीवी सबसे पहले भारत में होंगे लॉन्च

Realme मजबूत कर रही है भारतीय मार्केट पर अपनी पकड़

Realme X3 Super Zoom, Realme X3, और Realme TV रियलमी इंडिया के सपोर्ट पेज पर लिस्ट हुए हैं। अब साफ है कि कंपनी इन सभी Realme डिवाइस को भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। पिछले हफ्ते रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने एक टीज़र ज़ारी करते हुए ऐलान किया था कि Realme X3 Super Zoom स्मार्टफोन 60x ज़ूम फीचर और स्टारी मोड के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा माधव सेठ ने साल की शुरुआत में  Gadgets 360 से बात करते हुए रियलमी टीवी लॉन्च की भी पुष्टि की थी।

Realme India के सपोर्ट पेज के ड्रॉप-डाउन मेन्यू में रियलमी कंपनी के तीन ऐसे डिवाइस लिस्ट किए गए हैं, जिनका ऐलान अभी तक कंपनी ने किया ही नहीं है। वो डिवाइस हैं- Realme X3 Super Zoom, Realme X3, और Realme TV। हालांकि, इन डिवाइस के साथ उपलब्ध स्मार्टफोन और बैंड भी पेज पर लिस्ट है।

इस लिस्टिंग में इन डिवाइस को केवल जगह दी गई है, इन डिवाइस से संबंधित कोई जानकारी आपको इस लिस्टिंग में नहीं मिलेगी। लिस्टिंग बस इस बात का इशारा है कि कंपनी जल्द ही इन डिवाइस के साथ भारत में अपने लाइनअप को आगे बढ़ा सकती है। हालांकि, जब कंपनी से इस लिस्टिंग के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।
 

Realme X50m may debut as Realme X3

FoneArena के मुताबिक, Realme X50m स्मार्टफोन जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था, वो भी कुछ दिन पहले रियलमी इंडिया के सपोर्ट पेज पर लिस्ट था, लेकिन बाद में कंपनी ने इस फोन को लिस्टिंग से हटा दिया। कंपनी का यह कदम इस ओर इशारा हो सकता है कि कंपनी इस फोन को भारत में किसी दूसरे नाम से लॉन्च करे। रियलमी कंपनी का इतिहास रहा है, वह भारत में रीब्रांडेड डिवाइस लॉन्च करती है।
Advertisement

कुछ दिन पहले Realme India के सीईओ माधव सेठ ने Realme X3 के कैमरे से 60x ज़ूम फीचर और स्टारी मोड इस्तेमाल कर ली गई तस्वीर साझा की थी। इस अधिकारी ने अपने प्रशंसकों से कहा था कि वे अपने स्मार्टफोन से बेहतर तस्वीर लेकर साझा करें। फोन को लेकर खबर है कि इसमें 6.57 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम दिया जाएगा। यह भी कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 4,200 एमएएच बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी।

 

Advertisement

 

Realme TV in the works

नए फोन के अलावा, सपोर्ट पेज पर रियलमी टीवी भी लिस्ट है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही नया रियलमी टीवी भारत में दस्तक देगा। कंपनी ने कुछ समय पहले स्मार्ट टीवी लॉन्च को लेकर जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। हालांकि, फिर भी अभी रियलमी टीवी के पहले मॉडल का ऐलान करना रहता है। मार्च में माधव सेठ ने बताया था कि कंपनी की पहली स्मार्ट टीवी रेंज भारत में ही लाई जाएगी। गैजेट्स 360 से भी बात करते हुए माधव सेठ ने कहा था कि पहला रियलमी टीवी मॉडल साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण आसार है कि इसके लॉन्च को थोड़ा और आगे बढ़ा दिया जाए।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.