Realme GT5 Pro को लॉन्‍च करने की तैयारी! मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Realme GT5 Pro : अपकमिंग रियलमी फ्लैगशिप में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2023 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT5 Pro पर काम कर रही कंपनी
  • जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है कंपनी का अगला फ्लैगशिप
  • फोन में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा

फोन में 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा होने की बात सामने आ रही है।

Photo Credit: Realme

Realme का नया फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन Realme GT5 Pro जल्‍द मार्केट में लॉन्‍च हो सकता है। इसके फीचर्स की जानकारी मिलनी शुरू हो गई है। TENAA सर्टिफ‍िकेशन से यह पता चल चुका है कि अपकमिंग रियलमी फ्लैगशिप में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। एमोलेड डिस्‍प्‍ले इस फोन में दिया जा सकता है। डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस कितनी होगी, यह इन्‍फर्मेशन खुद रियलमी की ओर से सामने आई है। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर रियलमी चाइना के CMO जू क्यूई चेज (Xu Qi Chase) ने बताया है कि GT5 Pro में 3000 nits की पीक ब्राइटनेस होगी। 

उन्होंने कहा ना सिर्फ ब्राइटनैस बल्कि तमाम अपग्रेड्स के मामले में यह बेहतर होगा। स्‍क्रीन एक्‍सपीरियंस के मामले में यह बाकी फोन्‍स से उम्‍दा होगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस स्‍मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजॉलूशन 2780×1264 पिक्सल होगा। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन पहले ही बता चुके हैं कि यह फोन अल्ट्रा-नैरो बॉर्डर वाली माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन के साथ आएगा।

जैसाकि हमने बताया इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्‍मीद है। TENAA सर्टिफ‍िकेशन से पहले ही पता चल गया है कि फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। रिपोर्टों पर भरोसा करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन) को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा 8MP का एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।

फोन में 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा होने की बात सामने आ रही है। 5000 एमएएच से ज्‍यादा की बैटरी इस डिवाइस में पैक की जा सकती है, जोकि 100 वॉट की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस महीने डिवाइस को लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि रियलमी की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। डिवाइस के इंडिया लॉन्‍च के बारे में भी अभी जानकारी नहीं है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.