Realme GT Neo 5 SE Launch: 16GB रैम, 5500mAh बैटरी, 64MP कैमरा के साथ GT Neo 5 SE, 3 अप्रैल को होगा लॉन्च! जानें सब कुछ

Realme GT Neo 5 SE लॉन्च डेट 3 अप्रैल है। फोन को चीन में लॉन्च किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023 13:39 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 5 SE में 1.5K डिस्प्ले कंपनी कंफर्म कर चुकी है।
  • इसमें 16GB रैम देखने को मिल सकती है।
  • इसमें फ्लैट फ्रंट और बैक पैनल होगा।

Realme GT Neo 5 SE लॉन्च डेट 3 अप्रैल है। फोन को चीन में लॉन्च किया जा रहा है।

Photo Credit: Realme

Realme का अपकमिंग स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 SE एक दिन बाद लॉन्च होने जा रहा है। 3 अप्रैल को कंपनी ने इसे चीन में पेश करने जा रही है जिसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस लीक्स में सामने आ चुके हैं। इसमें कुछ टीजर कंपनी की ओर से भी जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक, यह कर्व्ड साइड्स के साथ आएगा जबकि इसका फ्रंट और बैक पैनल फ्लैट होगा। इसके अलावा फोन के कई और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं। चलिए इस फोन के बारे में आपको लॉन्च से लेकर स्पेक्स डिटेल्स तक सब कुछ बताते हैं। 

Realme GT Neo 5 SE लॉन्च डेट 3 अप्रैल है। फोन को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। Realme की ओर से इसके डिजाइन और डिस्प्ले को लेकर कई सारे डिटेल्स सामने आ चुके हैं। मसलन, इसमें फ्लैट फ्रंट और बैक पैनल होगा। कैमरा के लिए दो अलग कटआउट फोन में दिए गए हैं। पावर बटन राइट साइड में आने की बात कही गई है और वॉल्यूम बटन लेफ्ट स्पाइन पर देखे जा सकते हैं। फोन को ब्लैक और ब्लू फैंटेसी कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement
 

Realme GT Neo 5 SE स्पेसिफिकेशंस

रियलमी जीटी निओ 5 एसई में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले कंपनी कंफर्म कर चुकी है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स में सामने आया है कि डिस्प्ले साइज 6.74 इंच का हो सकता है जिसमें 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। 

प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन के AnTuTu स्कोर्स भी सामने आ चुके हैं जो कि 1,009,127 पॉइंट्स के साथ हैं। यह काफी अच्छे स्कोर्स माने जा रहे हैं। इसकी रैम और स्टोरेज कैपिसिटी की बात करें तो इसमें 16GB रैम देखने को मिल सकती है। साथ में 1TB तक स्टोरेज दी जा सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 के साथ आ सकता है। 
Advertisement

Realme GT Neo 5 SE की बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो इसमें 5,500mAh बैटरी देखने को मिलेगी जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। इसके लिए कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज में 2 दिन का बैटरी बैकअप दे सकता है। फोन में 64MP का OmniVision कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है जिसके बारे में कहा गया है कि यह Sony IMX355 सेंसर होगा। इसके अलावा डिवाइस में 2MP का एक और सेंसर भी दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 16 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.