Rs 2,000 की छूट के साथ खरीदें Realme GT Master Edition फोन, सेल आज से शुरू...

Realme GT Master Edition स्मार्टफोन की कीमत 25,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अगस्त 2021 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Master Edition में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी जीटी मास्टर एडिशन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस ह
  • फोन में 65 वॉट सुपरडार्ड चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है
Realme GT Master Edition की सेल भारत में आज 26 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। यह Realme फोन पिछले हफ्ते Realme GT फ्लैगशिप के साथ लॉन्च किया गया था। फोन 120 हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी जीटी मास्टर एडिशन फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, इसके साथ 8 जीबी रैम और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में सूटकेस जैसे बैक पैनल डिज़ाइन वाला स्पेशल वेरिएंट भी शामिल है, जिसे जापानी डिज़ाइन Naoto Fukasawa द्वारा डिज़ाइन किया गया है। कुल मिलाकर रियलमी जीटी मास्टर एडिशन मार्केट में Motorola Edge 20, Poco F3 GT और OnePlus Nord 2 जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।
 

Realme GT Master Edition price in India, sale offers

Realme GT Master Edition स्मार्टफोन की कीमत 25,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। यह फोन Cosmos Blue, Luna White और Voyager Grey शेड्स में आता है। साथ ही रियलमी जीटी मास्टर एडिशन फोन में सूटकेस जैसा डिज़ाइन वाला अनोखा बैक पैनल वेरिएंट भी मौजूद है।
Advertisement

हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी जीटी मास्टर एडिशन की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट Cosmos Blue और Luna White कलर में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को Voyager Grey कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल Flipkart, Realme.com और अन्य प्रमुख रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।

सेल ऑफर्स की बाच करें, तो ICICI Bank credit card और EMI ट्रांसजेक्शन पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, Flipkart Smart Upgrade programme के तहत ग्राहक इस फोन को 70 प्रतिशत भुगतान करके अपना बना सकते हैं।
Advertisement
 

Realme GT Master Edition specifications

डुअल-सिम (नैनो) Realme GT Master Edition फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। यह फोन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी मास्टर एडिशन फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

रियलमी जीटी मास्टर एडिशन फोन की स्टोरेज 256GB की है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह फोन 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी से लैस है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट सुपरडार्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन का डायमेंशन 174 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Quality 120Hz display
  • Good battery life and fast charging
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • No stereo speakers
  • No IP rating
  • Average low-light camera performance
  • Too many preloaded apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.