Realme GT 7 का लॉन्च से पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड! फोन के इस दमदार फीचर ने किया हैरान

फोन 7000mAh की विशाल बैटरी से लैस किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2025 12:23 IST
ख़ास बातें
  • फोन 7000mAh की विशाल बैटरी से लैस किया गया है।
  • ईवेंट के दौरान फोन ने लगातार 24 घंटे तक मूवी प्लेबैक का रिकॉर्ड बना डाला।
  • Realme GT 7 को 5-स्टार बैटरी सर्टिफिकेशन मिला है।

Realme GT 7 सीरीज भारत में 27 मई को लॉन्च होने जा रही है।

Realme GT 7 फोन ने लॉन्च से पहले ही दुनियाभर में रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस फोन ने स्मार्टफोन की दुनिया का एक बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। Realme GT 7 ने गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में किसी फोन पर सबसे ज्यादा लम्बे समय तक फिल्म/मूवी देखे जाने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। फोन ने 24 घंटे लगातार प्लेबैक देकर यह नया कारनामा कर दिखाया है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Realme GT 7 गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गया है। 23 मई को रियलमी ने एक ईवेंट आयोजित किया था। यह ईवेंट एक क्रूज-बेस्ड प्रोमोशनल ईवेंट था जिसे कंपनी ने Endless Power Journey नाम दिया था। यूरोप में हुए इस ईवेंट के दौरान फोन ने लगातार 24 घंटे तक मूवी प्लेबैक का रिकॉर्ड बना डाला। रिकॉर्ड में साथ दिया Realme GT 7 की 7000mAh की बैटरी ने। फोन 7000mAh की विशाल बैटरी से लैस किया गया है। इसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आता है। फोन की बैटरी 24 घंटे तक बिना रुके मूवी प्लेबैक देती रही जो कि एक दमदार फीचर माना जा रहा है। 

Realme GT 7 को 5-स्टार बैटरी सर्टिफिकेशन मिला है जो कि TÜV Rheinland का सर्टिफिकेशन है। Realme GT 7 सीरीज भारत में दो दिन बाद यानी 27 मई को लॉन्च होने जा रही है। कंपनी इसे पेरिस आधारित एक ईवेंट के माध्यम से भारत में उतारेगी। सीरीज के स्मार्टफोन्स को Realme.com, Amazon India के अलावा अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। 

Realme GT 7 के ग्लोबल लाइनअप में Realme GT 7, Realme GT 7T और Buds Air 7 Pro को एकसाथ लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी भारत में GT 7 Dream Edition भी लॉन्च कर सकती है। Realme GT 7 के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया गया है। फोन 7000mAh बैटरी से लैस होकर आता है और 7.5W की रीवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में Sony IMX906 मेन सेंसर होगा। इसमें 112 डिग्री अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जो कि 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build
  • Excellent display
  • IP69 rating
  • Decent performance
  • Battery backup sets a new benchmark
  • Good pricing
  • Bad
  • It doesn't feel premium
  • Average ultra-wide camera performance
  • Low-light videos and selfies could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400इ

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.