Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, BOE X2 डिस्प्ले, 100W चार्जिंग और पेरीस्कोप जूम कैमरे से होगा लैस

Realme GT 7 Pro में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर होगा। ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन के सबसे टॉप वर्जन में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अगस्त 2024 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 7 Pro की डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करेगी।
  • Realme GT 7 Pro में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर होगा।
  • Realme GT 7 Pro के रियर में LYT-600 3X पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है।

Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme ने हाल ही में चीन में Realme 13 Pro सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। आने वाले हफ्तों में ब्रांड बाजार में Realme 13 ब्रांड वाले फोन की घोषणा कर सकता है। अक्टूबर के आखिर या नवंबर तक Realme GT 7 Pro पेश होने की उम्मीद है, जिसमें नेकस्ट जनरेशन का Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर होगा। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने पहले ही GT 7 Pro के बारे में कई जानकारी बताई हैं। आज टिपस्टर ने अपने वीबो हैंडल के जरिए स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी साझा की है।


Realme GT 7 Pro Specifications


वीबो पोस्ट में दिखे इमोजी और स्पेसिफिकेशंस से पता चलता है कि टिपस्टर Realme GT 7 Pro का जिक्र कर रहा है। भले ही उन्होंने साफ तौर नाम का खुलासा नहीं किया है। पोस्ट से सुझाव मिलता है कि Realme GT 7 Pro में बिल्कुल नई BOE X2 डिस्प्लेन होगी, जो चारों ओर माइक्रो-कर्व्ड ऐजेस के बावजूद फ्लैट दिखती है। आपको बता दें कि Realme GT 5 Pro जो बीते साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था, उसमें BOE X1 डिस्प्ले थी। टिप्सटर ने कहा कि डिस्प्ले के स्टैंडर्ड को कस्टमाइज किया जा सकता है और Realme डिस्प्ले का ऐड करने के लिए एक अलग ब्रांडिंग का इस्तेमाल कर सकता है।
Advertisement

टिपस्टर ने साफ किया है कि Realme GT 7 Pro की डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करेगी, उसने डिस्प्ले साइज का खुलासा नहीं किया। हालांकि, यह देखते हुए कि BOE X2 काफी हद तक BOE X1 का एडवांस वर्जन होगा, Realme GT 7 Pro का डिस्प्ले साइज GT 5 Pro के समान 6.78 इंच हो सकता है।  

Realme GT 7 Pro में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर होगा। ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन के सबसे टॉप वर्जन में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज होगी। लीक में सटीक बैटरी साइज का पता नहीं चला है, लेकिन इसमें साफ किया गया है कि इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ हाई कैपेसिटी वाली सिलिकॉन बैटरी होगी। टिपस्टर ने पहले सुझाव दिया है कि इसमें 6,000mAh+ की बैटरी मिल सकती है।  इस पर कोई साफ नहीं है कि स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा या नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि स्मार्टफोन के वर्तमान इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप पर वायरलेस चार्जिंग फीचर एक्टिव नहीं की जा सकती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme GT 7 Pro के रियर में LYT-600 3X पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है, लेकिन इसमें टेलीफोटो मैक्रो लेंस की कमी हो सकती है। इसी सोर्स की पिछले लीक में दावा किया गया था कि स्मार्टफोन 10x हाइब्रिड जूम और 120x डिजिटल जूम का सपोर्ट करेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है। GT 7 Pro में IP68/69 रेटिंग मिलेगी, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें सिंगल पॉइंट अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2780 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.