Realme GT 7 लॉन्च से पहले 3C सर्टिफिकेशन में दिखा, 100W चार्जिंग के साथ होंगे ये धांसू फीचर्स!

फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2025 11:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 100W फास्ट चार्जिंग स्पीड दी गई है।
  • कंपनी Dimensity 9400 Plus चिपसेट की पुष्टि इसके अंदर कर चुकी है।
  • फोन अपने पावरफुल फीचर्स को लेकर अभी से चर्चा में है।

Realme GT 7 रियलमी के इससे पहले आए Realme GT 6 (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Realme

Realme की ओर से अगला चर्चित फोन Realme GT 7 इस महीने के अंत में पेश किया जाने वाला है। फोन अपने पावरफुल फीचर्स को लेकर अभी से चर्चा में है। कंपनी Dimensity 9400 Plus चिपसेट की पुष्टि इसके अंदर कर चुकी है। इसके अलावा फोन में 100W चार्जिंग सपोर्ट होगा जिसकी पुष्टि भी कंपनी ने हाल ही में की है। अब लॉन्च से पहले चीन के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर एक नया फोन नजर आया है जो कि Realme GT 7 बताया जा रहा है। आइए जानते हैं फोन के बारे में यहां से क्या जानकारी निकल कर सामने आती है। 

Realme GT 7 रियलमी का अगला फीचरफुल फोन होगा जो लॉन्च से पहले काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच चीन की 3C सर्टिफिकेशन में रियलमी का एक नया फोन RMX6688 मॉडल नम्बर के साथ स्पॉट (via) हुआ है जिसे Realme GT 7 ही बताया जा रहा है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन VCBAOBCH पावर ब्रिक के साथ आएगा। जिसका मतलब है कि फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसी बात से संकेत मिलता है कि यह फोन Realme GT 7 ही हो सकता है। 
Advertisement

इसके अलावा फोन को चीन का नेटवर्क एक्सेस लाइसेंस (NAL) सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। लेकिन इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। वहीं, लॉन्च से पहले फोन के मेन सर्टिफिकेशंस अफवाहों में हैं। 
 

Realme GT 7 specifications (rumoured)

हाल ही में आईं रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme GT 7 फोन में BOE डिस्प्ले मिलने वाला है जो कि फ्लैट OLED पैनल होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है और 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी होगी। यह फोन Dimensity 9400 Plus चिपसेट से लैस होगा। इसमें 7000mAh से ज्यादा की बैटरी क्षमता आने वाली है। फोन में Realme UI 6 का हल्का मॉडिफाइड वर्जन देखने को मिल सकता है। फोन IP69 रेटिंग से लैस होगा जो कि इसे बेहतरीन वाटर रसिस्टेंस प्रदान करेगा। इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.3mm और वजन 205 ग्राम बताया जा रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.