Realme का ये पॉपुलर गेमिंग फोन मिल रहा है Rs 6,000 सस्ता! यहां मिल रही है जबरदस्त डील

Realme Black Friday Sale कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर लाइव है और शुक्रवार, 28 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 19:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme Black Friday Sale कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर लाइव
  • शुक्रवार, 28 नवंबर तक चलेगी सेल
  • 3,000 रुपये प्राइस डिस्काउंट और 3,000 रुपये बैंक डिस्काउंट का फायदा

Realme Black Friday Sale 28 नवंबर तक चलेगी

Realme GT 7 को इसी साल मई में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन उस समय 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाता था, लेकिन अब Black Friday के मौके पर Realme अपने ग्राहकों को जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। यूं तो कंपनी के लगभग सभी पॉपुलर स्मार्टफोन मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट है, लेकिन Realme GT 7 सबसे खास डील्स में से एक है, जिसपर ग्राहक अच्छे पैसे बचा सकते हैं। बता दें कि Realme GT 7 6,000 nits पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट, 50MP Sony IMX906 1.56 इंच मेन रियर कैमरा, 7,000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसे हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स मिलते हैं।

Realme Black Friday Sale: Realme GT 7 Deal

Realme Black Friday Sale कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर लाइव है और शुक्रवार, 28 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान Realme GT 7 को 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है, जो इसके बेस 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन के लिए है। ये कुल 3,000 रुपये का प्राइस डिस्काउंट होता है, जो अन्य 12GB + 256GB (39,999 रुपये) और 12GB + 512GB (43,999 रुपये) पर भी लागू है।

Advertisement

ऑफर यहीं खत्म नहीं होता। ग्राहक चुनिंदा बैंक के कार्ड के जरिए 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। प्राइस और बैंक दोनों ऑफर्स मिलाकर ये कुल 6,000 रुपये का डिस्काउंट होता है, जिसके बाद इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 33,999 रुपये, 36,999 रुपये और 40,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, ग्राहक 9 महीने तक के No Cost EMI ऑप्शंस से भी चुन सकते हैं।

हालांकि, बता दें कि 16GB + 512GB कॉन्फिगरेशन पर किसी प्रकार का प्राइस व बैंक ऑफर लागू नहीं है, जो लॉन्च प्राइस के समान 49,999 रुपये में ही बेचा जा रहा है, लेकिन यदि ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो इस वेरिएंट पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इस वेरिएंट पर 12 महीने तक के No Cost EMI ऑप्शन उपलब्ध हैं।

Realme GT 7 Deal Specifications

Realme GT 7 में 6.78 इंच 1.5K (1,264 x 2,780 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 6,000 nits तक पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर शामिल है, जबकि फ्रंट में 32MP शूटर मौजूद है। Realme GT 7 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी 120W चार्जिंग से लैस आती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  5. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  9. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  10. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.