Realme GT 6 में क्रिस्टल अर्मर ग्लास के साथ मिलेगी BOE S1+ डिस्प्ले, जानें क्या होगा खास

Realme GT 6 में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी मिलेगी। स्टोरेज की बात करें तो Realme GT 6 में 24GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 6 BOE S1+ डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।
  • Realme GT 6 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा।
  • Realme GT 6 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी मिलेगी।

Realme GT 6 में BOE S1+ डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Realme/Weibo

Realme 9 जुलाई को चीनी बाजार में Realme GT 6 को पेश करने वाला है। लॉन्च से पहले ब्रांड स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा कर रहा है। आज Realme ने स्मार्टफोन की स्क्रीन और डिस्प्ले प्रोटेक्शन पर जानकारी प्रदान करते हुए दो पोस्टर जारी किए। यहां हम आपको Realme GT 6 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme GT 6 Features


Realme के अनुसार, आगामी Realme GT 6 BOE S1+ डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसका फ्लैट डिजाइन है। स्क्रीन नेचुरल कलर केलिब्रेशन, डार्क लाइट ऑप्टिमाइजेशन, नेचुरल ग्रेस्केल और टच ऑप्टिमाइजेशन जैसे डिपार्टमेंट में सुधार के साथ आती है। ब्रांड ने अभी तक स्मार्टफोन के डिस्प्ले साइज का खुलासा नहीं किया है। कहा जाता है कि स्क्रीन 1.5K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है।

Realme ने यह भी कंफर्म किया है कि GT 6 की डिस्प्ले के लिए "क्रिस्टल आर्मर ग्लास" सिक्योरिटी से लैस होगा। यह ड्रॉप रेजिस्टेंस में 160 प्रतिशत बढ़ोतरी और स्क्रैच रेजिस्टेंस में 300 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रदान करता है। इस ग्लास की मजबूती से टेस्टिंग की गई है, जिसमें 5,000 स्टील वूल स्क्रैच रेजिस्टेंस टेस्ट शामिल हैं, जो डेली की टट-फूट के खिलाफ इसकी ड्यूराबिलिटी और मजबूती को दिखाता है। बेहतर ड्यूराबिलिटी के लिए GT 6 में पहले से ही एक मेटल मिडल फ्रेम की पुष्टि की गई है।


Realme GT Specifications


Realme GT 6 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा। GT 6 के अन्य फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme GT 6 में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी मिलेगी। स्टोरेज की बात करें तो Realme GT 6 में 24GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable performance for everyday and heavy use
  • Bright curved AMOLED screen
  • Good primary and telephoto cameras
  • Long lasting battery, fast charging
  • Industry-standard software support window
  • Has an IP54 rating
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
  • Rear panel attracts a lot of fingerprints and smudges
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  8. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  7. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  8. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  9. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  10. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.