Realme GT 5G फोन 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च, गीकबेंच पर हुआ स्पॉट

Realme GT 5G स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स चीन की सोशल वेबसाइट Weibo पर लॉन्च से पहले स्पॉट हुआ है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 1 मार्च 2021 09:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 5G रिटेल बॉक्स वीबो पर स्पॉट हुआ है
  • Realme फोन Geekbench पर 12GB RAM के साथ देखा गया है
  • Realme GT 5G फोन को 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा

Realme GT 5G की सिंगल कोर टेस्ट में 1,138 का और मल्टी कोर स्कोर में 3,572 का स्कोर मिला है।

Realme GT 5G स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स चीन की सोशल वेबसाइट Weibo पर लॉन्च से पहले स्पॉट हुआ है। बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर Realme फोन मॉडल नंबर RMX2202 के साथ स्पॉट हुआ है। इस डिवाइस को Realme GT 5G के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक अपकमिंग Realme स्मार्टफोन को 12जीबी तक रैम ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन का रेगुलर मॉडल ग्लास बैक के साथ आ सकता है, वहीं Realme GT 5G फोन को लेदर ब्लैक के साथ ब्लैक कलर स्ट्राइप के साथ भी पेश किया जा सकता है।

Realme GT 5G के रिटेल बॉक्स इमेज को ओप्पो के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट Brian Shen ने वीबो पर पोस्ट किया है। यह बॉक्स “Bumblebee” लेदर मॉडल के साथ स्पॉट किया गया है। इसे Realme GT Ares Special Edition-Dawn के नाम से बुलाया जा रहा है। इस फोन को हाल में Realme ने टीज किया था। Brian Shen ने इसके अलावा फोन की एक और इमेज के बैक लेदर वेरिएंट को शेयर किया है।
Advertisement

Realme GT 5G फोन गीकबेंच लिस्टिंग में 12जीबी रैम के साथ स्पॉट हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक ये फोन Android 11 के साथ आएगा। इस फोन को ऑक्टा कोर एसओसी के साथ पेश किया जाएगा, जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 1.8GHz होगी। हालांकि लिस्टिंग से स्मार्टफोन के एक्सेक्ट एसओसी का नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस स्मार्टफोन का कोडनेम “lahaina” है जिसके मुताबिक इस फोन को Snapdragon 888 के साथ पेश किया जा सकता है।   

Realme GT 5G की सिंगल कोर टेस्ट में 1,138 का और मल्टी कोर स्कोर में 3,572 का स्कोर मिला है। इससे पहले पिछले हफ्ते ये स्मार्टफोन AnTuTu बेंचमार्किंग एप में मॉडल नंबर RMX2202 के साथ स्पॉट हुआ था। इस फोन को 12जीबी रैम  LPDDR5 RAM, 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ स्पॉट किया गया था। फोन को Snapdragon 888 SoC के साथ स्पॉट किया गया था। AnTuTu लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन को 120Hz के साथ पेश किया जा सकता है। Realme GT 5G को चीन में 4 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.