406 घंटे स्टैंडबाय टाइम देगा Realme GT 5 Pro! 24GB रैम, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7 दिसंबर को होगा लॉन्च

Realme GT 5 Pro स्टोरेज के मामले में 1 TB UFS 4.0 स्टोरेज तक सपोर्ट करेगा, ऐसा कहा जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2023 10:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 5,400mAh बैटरी बताई गई है।
  • फोन 406 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम दे सकेगा।
  • कहा गया है कि महज 12 मिनट में ये फोन फुल चार्ज हो सकता है।

Realme GT 5 Pro कंपनी की ओर से लेटेस्ट Realme स्मार्टफोन के तौर पर 7 दिसंबर को लॉन्च होगा।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Realme GT 5 Pro लॉन्च डेट 7 दिसंबर की है। फोन के लॉन्च में अब लगभग एक हफ्ता ही रह गया है। लॉन्च से पहले कंपनी एक एक करके फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा कर रही है। हालांकि कीमत के बारे में कोई संकेत अभी ब्रैंड ने नहीं दिया है। लेकिन जाने माने चीनी टिप्स्टर ने इसके प्राइस का खुलासा कर दिया है। Realme GT 5 Pro फ्लैगशिप फोन में 50 मेगापिक्सल LYT-808 कैमरा मिलने वाला है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 होने की कंफर्मेशन भी आ चुकी है जो कि एक लेटेस्ट और पावरफुल प्रोसेसर है। आइए जानते हैं किस प्राइस रेंज में लॉन्च होने वाला है Realme GT 5 Pro 

Realme GT 5 Pro कंपनी की ओर से लेटेस्ट Realme स्मार्टफोन के तौर पर 7 दिसंबर को लॉन्च होगा। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस पहले ही सामने आ चुके थे। फैंस को इसकी प्राइसिंग डिटेल्स का इंतजार था जो कि एक चीनी टिप्स्टर ने अब खुलासा कर दिया है। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Realme GT 5 Pro का प्राइस (Realme GT 5 Pro price) 3,499 युआन (लगभग 41,000 रुपये) होने वाला है। यह इसके बेस मॉडल की कीमत कही जा रही है जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी। फोन में 24GB तक रैम होने की खबर है। इस लिहाज से कंपनी इसके कई रैम वेरिएंट लॉन्च कर सकती है जिसमें 12GB, 16GB, और 24GB का ऑप्शन दिया जा सकता है। फोन की इमेज भी ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में इन्हें शेयर किया है।

Realme GT 5 Pro स्टोरेज के मामले में 1 TB UFS 4.0 स्टोरेज तक सपोर्ट करेगा, ऐसा कहा जा रहा है। अब लेटेस्ट टीजर में कंपनी ने इसकी बैटरी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जो कि टिप्स्टर मुकुश शर्मा द्वारा सोशल मीडिया साइट X पर शेयर किया गया है। फोन में 5,400mAh बैटरी बताई गई है। कंपनी का दावा बताया जा रहा है कि फोन 406 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम दे सकेगा। साथ ही यह लगातार 8 घंटे तक Honor of Kings गेमप्ले कर सकेगा। 
 

रियलमी जीटी 5 प्रो में फास्ट चार्जिंग भी धांसू होने वाली है। यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा जो कि वायर्ड चार्जिंग फीचर होगा। जिसके लिए कहा गया है कि महज 12 मिनट में ये फोन फुल चार्ज हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग भी बताई गई है। फोन में BOE OLED डिस्प्ले की पुष्टि भी की जा चुकी है। इसमें 50 मेगापिक्सल का LYT-808 प्राइमरी कैमरा होगा जिसके साथ में 50 मेगापिक्सल का ही IMX890 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.