Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएंगे Realme GT 2 Pro, Xiaomi 12 और Moto Edge X30 फोन

Realme और Xiaomi ने फिलहाल नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं दी है, लेकिन Motorola कंपनी ऐलान कर चुकी है कि Moto Edge X30 फोन 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 Pro भारत में 2022 की पहली तिमाही में हो सकता है लॉन्च
  • Xiaomi 12 सीरीज़ का प्रोडक्शन Snapdragon 8 Gen 1 के साथ हो चुका है शुरू
  • Moto Edge X30 फोन 9 दिसंबर क होगा लॉन्च
Realme GT 2 Pro, Xiaomi 12 और Moto Edge X30 क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस पहले स्मार्टफोन होंगे, जिसकी पुष्टि कर दी गई है। Realme और Xiaomi ने फिलहाल नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं दी है, लेकिन Motorola कंपनी ऐलान कर चुकी है कि Moto Edge X30 फोन 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। नए मोटोरोला फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 512 जीबी स्टोरेज और 144 हर्ट्ज़ ओलेड डिस्प्ले से लैस होगा।
 

Realme GT 2 Pro

Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर लॉन्च करने के कुछ देर बाद ही Realme ने Snapdragon Tech Summit 2021 में ऐलान किया कि वह Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को इस नए प्रोसेसर के साथ लाने वाली है। चीनी कंपनी का कहना है कि उन्होंने अपनी इस नई फ्लैगशिप पर काम कुछ महीने पहले ही शुरू कर दिया था।

Realme India के सीईओ और Realme International Business Group के प्रेसिडेंट माधव शेठ ने कहा, "रियलमी जीटी 2 प्रो पर Qualcomm Technologies के साथ हमारा कॉलेब्रेशन सभी पहलुओं में शानदार 5G अनुभव प्रदान करेगा- चाहे वह गेमिंग हो, कैमरा हो या फिर 5जी नेटवर्क की डेली यूसेज हो।"

रियलमी जीटी 2 प्रो से जुड़ी सटिक जानकारी फिलहाल आधिकारिक रूप से पेश नहीं की गई है, हालांकि कंपनी का दावा है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ फोन गेमिंग, AI और 5जी के मामले में नेक्स्ट लेवल का यूज़र एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

रियलमी जीटी 2 प्रो फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में 512 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोन को लेकर यह भी दावा किया गया है कि इसकी कीमत $799 (लगभग 59,900 रुपये) के आसपास होगी इसे भारत में साल 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
 

Xiaomi 12

Xiaomi ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि Xiaomi 12 पहला फ्लैगशिप फोन होगा जो कि Snapdragon 8 Gen प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। यह फोन Xiaomi 12X के साथ दस्तक दे सकता है।
Advertisement

फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा।

शाओमी द्वारा किए ट्वीट में एक टीज़र वीडियो शेयर की गई है, जिसमें कंफर्म किया गया है कि शाओमी 12 सीरीज़ का मास प्रोडक्शन Snapdragon 8 Gen 1 के साथ शुरू हो गया है।
Advertisement
 

हालांकि Xiaomi 12 सीरीज़ की लॉन्च तारीख व अन्य जानकारियां अभी भी सामने नहीं आई है, यह फोन 12 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement
 

Moto Edge X30

Realme और Xiaomi की तरह Motorola ने भी कंफर्म किया है कि Moto Edge X30 फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने वीबो के जरिए टीज़र पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन चीन में 9 दिसंबर को 7:30pm CST Asia (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च किया जाएगा।  
 

फोन को हाल ही में लेनोवो के एग्जिक्यूटिव द्वारा वीबो पर टीज़ किया गया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि फोन फ्रंट और बैक में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगा। साथ ही यह एंड्रॉयड आधारित MyUI 3.0 पर काम करने वाला पहला फोन होगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • Bad
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  4. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  5. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  6. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  9. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  10. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.