लॉन्‍च से पहले सामने आए Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro के प्राइस!

ये स्मार्टफोन 28 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 में ग्‍लोबली लॉन्‍च होने वाले हैं।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 के 8GB + 128GB वेरिएंट के दाम लगभग 45,500 रुपये हो सकते हैं
  • 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 49,720 रुपये हो सकती है
  • Realme GT 2 Pro की कीमत लगभग 66,600 रुपये होने की उम्‍मीद है

Realme GT 2 Pro को 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्‍च किया जाएगा

Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro की कीमतें कथित तौर पर लीक हो गई हैं। ये स्मार्टफोन 28 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 में ग्‍लोबली लॉन्‍च होने वाले हैं। इनकी घोषणा पिछले महीने चीन में की गई थी। प्राइसिंग डिटेल्‍स को कथ‍ित तौर पर एक अनजान यूरोपीय रिटेलर ने लीक किया है। इसके साथ ही Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro के संभावित रैम और स्टोरेज स्‍पेसिफ‍िकेशंस का अनुमान भी लगाया गया है। Realme GT 2 Pro के ऑफ‍िशियल लुक को कंपनी ने पिछले साल अनवील किया था। 
 

Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro के अनुमानित प्राइस 

DealNTech की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अनजान यूरोपीय रिटेलर ने Realme GT 2 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को EUR 539 (लगभग 45,500 रुपये) में लिस्‍ट किया है। लिस्टिंग के अनुसार, 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 589 (लगभग 49,720 रुपये) हो सकती है। इसका बेस मॉडल ‘पेपर वाइट' और ‘पेपर ग्रीन कलर' ऑप्शन में आ सकता है। वहीं, टॉप-एंड मॉडल दोनों कलर ऑप्‍शन के साथ ही ‘स्टील ब्लैक' कलर में भी आ सकता है।

लिस्टिंग के अनुसार, Realme GT 2 Pro को 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्‍च किया जाएगा, जिसकी कीमत EUR 789 (लगभग 66,600 रुपये) होने की उम्‍मीद है। 

हालांकि इनमें से कोई भी डिटेल अभी ऑफ‍िशियल नहीं है। दिसंबर 2021 में रियलमी ने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप Realme GT 2 Pro के पहले ऑफ‍िशियल लुक को अनवील किया था। कंपनी ने बताया था कि Realme GT 2 Pro तीन विशेषताओं के साथ आएगा। यह डिजाइन, कैमरा और कम्‍युनिकेशन टेक्‍नॉलजी पर फोकस्‍ड होंगी। दावा किया जाता है कि यह फोन बायो-बेस्‍ड पॉलीमर डिजाइन वाला दुनिया का पहला फोन है। 
Advertisement

बात करें रियलमी डिवाइसेज की, तो Realme Narzo 50 स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च हो गया है। मिड-रेंज में दस्‍तक देने वाला यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के हीलियो G96 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Realme Narzo 50 में सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। यह स्‍मार्टफोन डायनैमिक रैम एक्‍सपेंशन फीचर के साथ आता है और वर्चुअल मेमोरी के तौर पर फोन के स्टोरेज का इस्‍तेमाल करता है। Realme Narzo 50 से पहले पिछले साल सितंबर में Realme Narzo 50i और Realme Narzo 50A को लॉन्‍च किया गया था। 
 
Realme Narzo 50 की इंडिया में कीमत 12,999 रुपये सेट की गई है। यह दाम 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए हैं। वहीं, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन को स्पीड ब्लैक और स्पीड ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। Realme Narzo 50 की बिक्री Amazon और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर व रिटेल स्टोर से की जाएगी। Narzo 50 की बिक्री 3 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.