• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme का ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन ‘रियलमी C63’ लॉन्‍च, 4GB रैम, 50MP कैमरा, जानें प्राइस

Realme का ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन ‘रियलमी C63’ लॉन्‍च, 4GB रैम, 50MP कैमरा, जानें प्राइस

Realme C63 Price : इसके दाम 9 हजार रुपये से भी कम हैं।

Realme का ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन ‘रियलमी C63’ लॉन्‍च, 4GB रैम, 50MP कैमरा, जानें प्राइस

यह लेदर ब्‍लू और जेड ग्रीन कलर्स में आता है।

ख़ास बातें
  • Realme C63 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 8999 रुपये कीमत में लॉन्‍च की गई डिवाइस
  • फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन लिया जा सकेगा
विज्ञापन
Realme C63 Price : रियलमी का नया स्‍मार्टफोन Realme C63 भारत में लॉन्‍च हो गया है। यह C सीरीज में कंपनी का नया फोन है। Realme C63 में 6.74 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है और 8 एमपी का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम दी गई है। बैटरी 5 हजार एमएएच की है और फास्‍ट चार्जिंग 45W की है। इसके दाम 9 हजार रुपये से भी कम हैं। 
 

Realme C63 Price in India 

realme C63 के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 8999 रुपये है। यह लेदर ब्‍लू और जेड ग्रीन कलर्स में आता है। फोन को realme.com और फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। सेल 3 जुलाई दोपहर 12 बजे से होगी। 
 

Realme C63 Specifications 

Realme C63 में 6.74 इंच का (1600 x 720 पिक्‍सल्‍स) HD+ IPS LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्त्‍ज, टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। फोन की पीक ब्राइटनैस 450 निट्स है। Realme C63 में यूनिसॉक का T612 ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। 12 एनएम के प्रोसेसर के साथ Mali-G57 GPU मौजूद है। यह 4GB LPDDR4X रैम से पैक है और इंटरनल स्‍टोरेज 128GB है। खास बात है कि स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Realme C63 में दो नैनो सिम के अलावा एसडी कार्ड के लिए स्‍लॉट मौजूद है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर रियलमी यूआई की लेयर है। फोन में 50 एमपी का मेन रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा इसमें दी गई है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक लगा है। डिवाइस का वजन 189 ग्राम है। इसमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जोकि 45 वॉट की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कई खूबियां होने के बावजूद यह एक 5जी स्‍मार्टफोन नहीं है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »