8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Realme C63 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

realme C63 5G : इसमें 6.67 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 12 अगस्त 2024 13:25 IST
ख़ास बातें
  • realme C63 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हुआ
  • 32 एमपी के कैमरा से पैक है नया रियलमी फोन
  • 20 अगस्‍त को होगी फोन की पहली सेल

यह 5 हजार एमएएच बैटरी से पैक है और लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

realme C63 5G Launched : रियलमी का नया ‘सस्‍ता' 5जी स्‍मार्टफोन realme C63 5G भारत में लॉन्‍च हो गया है। इसमें 6.67 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। म‍ीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस realme C63 5G में 8 जीबी तक रैम दी गई है, जो वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन फीचर को सपोर्ट करती है। यह 5 हजार एमएएच बैटरी से पैक है और लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। 
 

realme C63 5G Price in India 

realme C63 5G को स्‍टार्री गोल्‍ड और फॉरेस्‍ट ग्रीन कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। 4GB+128GB मॉडल की कीमत 10999 रुपये है। 1 हजार रुपये के बैंक ऑफर के बाद दाम 9999 रुपये हो जाएंगे। इसी तरह 6GB+128GB मॉडल 11999 रुपये का है और 8GB+128GB मॉडल 12999 रुपये का है। इनमें भी 1 हजार रुपये का बैंक डिस्‍काउंट लिया जा सकता है। पहली सेल 20 अगस्‍त को रियलमीडॉटकॉम और फ्लिपकार्ट पर होगी। 
 

realme C63 5G Specifications, features 

realme C63 5G में 6.67 इंच का (1604 x 720 पिक्‍सल्‍स) HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 625 निट्स है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128GB तक स्‍टोरेज है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड से 2TB तक एक्‍सपेंड कर पाएंगे। 

realme C63 5G रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर, जिस पर रियलमी यूआई 5.0 की लेयर है। इस डिवाइस में 32MP का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। अन्‍य सुविधाओं में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 एमएम का ऑडियो जैक शामिल है। 192 ग्राम वजन वाला realme C63 5G फोन आईपी 64 रेटेड है यानी धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। 
Advertisement

इसमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट की क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लाई 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.