4880mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme C55 फोन NBTC सर्टिफिकेशन पर आया नजर!

Realme C33 को सितंबर 2022 की शुरुआत में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 13:59 IST
ख़ास बातें
  • इसका मॉडल नम्बर RMX3710 है जो कि NBTC सर्टिफिकेशन से भी पता चलता है
  • इसमें 4880mAh की बैटरी यूनिट मेंशन की गई है
  • Realme C33 की तरह ही यह फोन आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है

Realme C55 को Realme C33 (फोटो में) के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है

Realme C33 के लॉन्च के बाद अब स्मार्टफोन मेकर ब्रैंड Realme C55 के लॉन्च की तैयारी में है। इस फोन के बारे में हाल ही में एक अपडेट सामने आया है जिसमें इसके बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस के साथ और भी कई फीचर्स के बारे में पता चलता है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है जिनमें NBTC और BIS जैसे सर्टिफिकेशन भी शामिल हैं। फोन में 4880mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है। इसके बारे में और अधिक डिटेल्स नीचे बताए जा रहे हैं। 

Realme C55 कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन है जिसे हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है। इसका मॉडल नम्बर RMX3710 है जो कि NBTC सर्टिफिकेशन से भी पता चलता है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने सर्टिफिकेशन साइट से इसके कुछ फोटो शेयर किए हैं। लिस्टिंग में फोन के कई स्पेसिफिकेशंस का भी जिक्र किया गया है। इसमें 4880mAh की बैटरी यूनिट मेंशन की गई है जिसका मॉडल नम्बर BLP875 बताया गया है। इसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। Realme C33 की तरह ही यह फोन भी बजट रेंज में आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Realme C33 को सितंबर 2022 की शुरुआत में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस लो बजट फोन में कंपनी ने कई आकर्षक फीचर्स दिए थे। जिसमें सबसे खास बात इसका 50MP का कैमरा और 5000एमएएच बैटरी है। इसी की तर्ज पर अब अपग्रेडेड फीचर्स के साथ Realme C55 के आने की संभावना है। इसकी बैटरी स्पेसिफिकेशंस तो सर्टिफिकेशन से साफ हो ही गई हैं। Realme C33 में जहां फास्ट चार्जिंग के साथ कंपनी ने समझौता किया था, वहीं Realme C55 में 33W फास्ट चार्जिंग भी कंपनी, सर्टिफिकेशन साइट के मुताबिक, पेश करने जा रही है। 
 

Realme C33 के स्पेसिफिकेशंस

 एक एंट्री लेवल सेगमेंट की डिवाइस है। फोन में 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। 5000mAh की बैटरी इस फोन में मिलती है, जो अल्ट्रा-सेविंग मोड को सपोर्ट करते हुए 37 दिनों तक स्टैंडबाय पर रह सकती है। यह 10वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियलमी का दावा है कि अल्‍ट्रा सेविंग मोड में बैटरी 4 घंटों से ज्‍यादा का म्‍यूजिक प्‍लेबैक दे सकती है। Realme C33 में ‘यूनिसोक टी 612 प्रोसेसर' है। एंड्रॉयड 12 पर चलने वाले इस फोन में साइड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जबकि एसडी कार्ड की मदद से स्‍टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.