सिर्फ 7 हजार रुपये में 5000mAh की बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ दस्तक देगा Realme C30, जानें स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme C30 में 6.58 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2022 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme C30 भारत में दो वेरिएंट में आएगा।
  • Realme C30 में 6.58 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Realme C30 मे 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Realme C30 में 6.58 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme कथित तौर पर भारत में Realme C30 स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रही है। पुरानी लीक में दावा किया गया था कि देश में जून में Realme C30 को पेश किया जाएगा। टिप्सटर मुकुल शर्मा और पारस गुगलानी ने स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।

बीते हफ्ते यह पता चला था कि Realme C30 भारत में दो वेरिएंट में आएगा, जिसमें 2GB RAM + 32GB स्टोरेज और 3GB RAM + 32 GB स्टोरेज शामिल है। लीक से यह साफ होता है कि रियलमी C3 ती3 कलर्स में उपलब्ध होगा, जिसमें Denim Black, Lake Blue और Bamboo Green शामिल हैं।

शर्मा के अनुसार, स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme C30 में 6.58 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.48mm और वजन लगभग 181 ग्राम होगा।

गुगलानी ने खुलासा किया कि Realme C30 में एक फुल HD + रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले होगी और साथ में एक यूनिक यूनिसोक चिप है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आ सकता है। कीमत की बात करें तो यो ब्लू कलर में इसकी कीमत लगभग 7,000 रुपये हो सकती है। इससे इशारा मिलता है कि C30 कंपनी का सबसे किफायती स्मार्टफोन हो सकता है।
Advertisement

नई रिपोर्ट्स से Realme C30 के बारे में कुछ और जानकारी मिली है। नाम से ही पता चलता है, रियलमी सी30 स्मार्टफोन Realme C31 से नीचे होगा जो कि इस साल मार्च में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme C31 में 6.5-इंच IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो कि HD+ रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो 3 GB / 4 GB LPDDR4x RAM, 32 GB / 64 GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती  है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल दूसरा कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सेल (मोनो) ट्रिपल कैमरा दिया गया है।


Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and slim design
  • Decent performance for the price
  • Good battery life
  • Bad
  • Weak cameras, especially in low light
  • Micro-USB port
  • Slow charging
  • Preinstalled bloatware apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + Monochrome

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme C30, Realme C30 Price, Realme C30 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  3. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  4. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  8. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  10. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.