Realme C3, Moto G8 Power Lite, Redmi 8: 10,000 रुपये से कम में 6000 एमएएच तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन

इस समय Realme C3, Moto G8 Power Lite, Redmi 8, Infinix Hot 9 समेत बजट स्मार्टफोन सेगमेंट कई अच्छे विकल्पों से भरा हुआ है, जो 5,000mAh से लेकर 6,000mAh तक क्षमता की बैटरी के साथ आते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2020 16:46 IST
ख़ास बातें
  • Realme C3, Realme Narzo 10A और Moto G8 Power Lite में है 5,000mAh बैटरी
  • 6,000mAh क्षमता की बैटरी से लैस आता है Tecno Spark Power 2 स्मार्टफोन
  • Infinix Hot 9 सीरीज़ और Redmi 8 सीरीज़ में भी मिलती है दमदार बैटरी

Realme C3 की भारत में कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है

दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन की ज़रूरत आज के समय में शायद हर एक को होगी। आज के समय में हम अपने स्मार्टफोन पर काफी निर्भर हो गए हैं और कहीं न कहीं स्मार्टफोन के हार्डवेयर भी दमदार होते जा रहे हैं। इन सब के चलते स्मार्टफोन में एक अच्छी बैटरी का शामिल होना भी ज़रूरी हो गया है। यूं तो मार्केट में कई स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनमें आपको इतनी बैटरी मिल जाती है कि आपका एक से डेढ़ दिन आराम से कट जाए, लेकिन यदि आपका बजट 10,000 रुपये से कम है, तो क्या आपको दमदार बैटरी वाला एक अच्छा स्मार्टफोन मिल जाएगा? क्या आप भी यही सवाल मन में लेकर बैठे हैं? इस समय Realme C3, Moto G8 Power Lite, Redmi 8, Infinix Hot 9 समेत बजट स्मार्टफोन सेगमेंट कई अच्छे विकल्पों से भरा हुआ है, जो 5,000mAh से लेकर 6,000mAh तक क्षमता की बैटरी के साथ आते हैं। ये सभी स्मार्टफोन आपके रोज़मर्रा के कामों को आराम से संभाल लेंगे और आप इनमें सिंगल चार्ज में 1 से डेढ़ दिन का समय आराम से बिता सकते हैं।

चार्जिंग की बात हो रही है तो आपको बताते चलें कि आप 20,000 रुपये से कम कीमत में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट को यहां देख सकते हैं। इस लिस्ट में Poco X2, Realme 6 Series, Redmi Note 9 Pro Max और कुछ दिन पहले लॉन्च हुआ Poco M2 Pro कुछ ऐसे नाम हैं, जो 30 वाट (30W) फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आते हैं। चलिए अब बिना किसी देरी के देखते हैं 10,000 रुपये से कम कीमत में दमदार बैटरी  के साथ आने वाले स्मार्टफोन कौन से हैं।
 

Realme C3

लिस्ट का पहला स्मार्टफोन Realme C3 है। बजट सेगमेंट में काफी लोकप्रिय रहा है यह स्मार्टफोन। रियलमी सी3 में आपको 5,000 एमएएच बैटरी मिलती है। कंपनी दावा करती है कि यह स्मार्टफोन एक चार्ज में 43.9 घंटे तक के टॉक टाइम और 727.7 घंटे के स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। स्मार्टफोन 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज विकल्पों में आता है। इसमें डअल रियर कैमरा और सिंगल सेल्फी कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस आता है।


Realme C3 को फरवरी में 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉन्च के बाद से स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये तक बढ़ गई है। अब रियलमी सी3 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 9,999 रुपये कीमत में बेचा जाता है।
Advertisement
 

Realme Narzo 10A

लिस्ट का अगला स्मार्टफोन भी रियलमी का ही है। मई 2020 में लॉन्च हुए Realme Narzo 10A की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है और यह 5,000 एमएएच बैटरी से लैस आता है। यह रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। रियलमी नार्ज़ो 10ए मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिंगल सेल्फी कैमरा मिलता है।


Advertisement
Realme Narzo 10A के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 9,999 रुपये है।
 

Moto G8 Power Lite

मोटो जी8 पावर लाइट को इस साल मई में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि Moto G8 Power Lite सिंगल चार्ज में 19 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 100 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक दे सकता है। अन्य मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, मोटो जी8 पावर लाइट मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा, सिंगल सेल्फी कैमरा और 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ आता है।
Advertisement

भारत में मोटो जी8 पावर लाइट की कीमत 8,999 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। 
 

Infinix Hot 9 Series

Infinix ने इस साल मई में अपनी हॉट 9 सीरीज़ लॉन्च की थी। इस सीरीज़ में Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन आते हैं। दोनों ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी 30 घंटे तक 4जी टॉकटाइम, 130 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक, 13 घंटे गेमिंग और 19 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है। इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो और इनफिनिक्स हॉट 9 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। हालांकि इनके कैमरा स्पेसिफिकेशन में अंतर है। दोनों ही फोन में 6.6-इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सेंसर और हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है।
Advertisement

Infinix Hot 9 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 8,999 रुपये है। वहीं, Infinix Hot 9 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 9,999 रुपये है।
 

Tecno Spark Power 2

Tecno ने पिछले महीने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Spark Power 2 लॉन्च किया था। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 6,000 एमएएच बैटरी है। इतना ही नहीं, इसमें आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर चार दिन चल सकता है। दावा तो यह भी है कि बैटरी में 376 घंटे स्टैंडबाय टाइम, 37 घंटे कॉलिंग, 19 घंटे इंटरनेट, 155 घंटे म्यूजिक, 13 घंटे गेम प्लेइंग और 14 घंटे वीडियो प्लेबैक मिलता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Spark Power 2 में 7 इंच एचडी+, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

Tecno Spark Power 2 को केवल 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 9,999 रुपये है।
 

Redmi 8 / 8A Dual

रेडमी 8 सीरीज़ के दो स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम कीमत में 5,000 एमएएच बैटरी से लैस आते हैं। इनमें Redmi 8 और Redmi 8A Dual शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन में समान 5,000mAh बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। हालांकि आपको रिटेल बॉक्स में 10 वाट चार्जर मिलता है। रेडमी 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, डुअल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, रेडमी 8ए डुअल में भी स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर प्रोसेसर और सिंगल फ्रंट कैमरा मिलता है, लेकिन इसमें ट्रिपल के बजाय डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।


Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, Redmi 8 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,799 रुपये है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Water-repellent design
  • Good battery life
  • Clutter-free Android experience
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • Display isn’t very bright
  • Slightly weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern-looking design
  • Good battery life
  • Selfie flash
  • Bad
  • Below-average camera performance
  • Spammy UI
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Solid build quality
  • USB Type-C port
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  2. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  4. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  5. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  7. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  9. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.