6,000mAh बैटरी वाला Realme C25s फोन लॉन्च के कुछ ही हफ्तों बाद हुआ महंगा, जानें नई कीमत

Realme.com वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, Realme C25s के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 10,999 रुपये हो गई है। इससे पता चलता है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 500 रुपये बढ़ गई है, जो कि पहले 9,999 रुपये थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जून 2021 16:19 IST
ख़ास बातें
  • Realme C25s की कीमत में हुई है 500 रुपये की बढ़ोतरी
  • रियलमी सी25एस फोन में मौजूद है तीन कैमरे
  • रियलमी सी25एस फोन को भारत में इस महीने 8 जून को लॉन्च किया गया था

फोन में मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Realme C25s स्मार्टफोन की कीमत भारत में लॉन्च के कुछ हफ्तों बाद ही बढ़ गई है। इस Realme स्मार्टफोन को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत थी। इस फोन में कंपनी ने 6,000 एमएएच की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। रियलमी सी25एस फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। यह स्मार्टफोन  Realme C25 के अपग्रेड के रूप में भारत में लॉन्च किया गया था।
 

Realme C25s price in India

Realme.com वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, Realme C25s के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 10,999 रुपये हो गई है। इससे पता चलता है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 500 रुपये बढ़ गई है, जो कि पहले 9,999 रुपये थी। फोन के के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 रुपये हो गई है, जो कि पहले 10,999 रुपये थी। कीमत में हुई बढ़ोतरी की जानकारी सबसे पहले 91mobiles द्वारा सार्वजनिक की गई थी, जिसे बाद में Flipkart पर भी लिस्ट कर दिया गया है।
Advertisement

रियलमी सी25एस फोन को भारत में इस महीने 8 जून को लॉन्च किया गया था।

लॉन्च के कुछ समय बाद अचानक कीमत में हुई बढ़ोतरी को लेकर Gadgets 360 ने Realme India के साथ संपर्क साधा है, जैसे ही जवाब मिलेगा इस खबर के जरिए अपडेट कर दिया जाएगा।
Advertisement
 

Realme C25s specifications

रियलमी सी25एस फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी मल्टी-टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, TUV Rheinland सर्टिफिकेशन और 570 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB की रैम दी गई है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। कैमरे में सुपर नाइटस्कैप, अल्ट्रा मैक्रो मोड आदि शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

रियलमी सी25एस फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बैटरी को लेकर कहा गया है कि यह 5 प्रतिशत चार्ज पर 5.65 घंटे तक का Spotify, 70.36 घंटों का स्टैंडबाय टाइम, 2.52 घंटे की कॉलिंग या फिर 1.92 घंटे की व्हाट्सऐप चैटिंग प्रदान करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.