Android 11 (Go Edition) के साथ लॉन्च हो सकता है Realme C21Y, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन ऑनलाइन लीक

टिप्सटर के मुताबिक, Realme C21Y स्मार्टफोन वियतनाम में जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। वहीं, यह Realme का पहला स्मार्टफोन होगा जो कि एंड्रॉयड के Go एडिशन पर काम करेगा यह Android 11 (Go edition) हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 जून 2021 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme C21Y में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है
  • रियलमी सी21वाई फोन 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है
  • Realme ने फोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है

Realme C21Y में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन

Realme C21Y स्मार्टफोन जल्द ही वियतनाम में लॉन्च किया जा सकता है, लॉन्च से पहले यह फोन ऑनलाइन रिटेलर लिस्टिंग पर फुल स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हो गया है। टिप्सटर ने रियलमी सी21वाई की लिस्टिंग को साझा किया है, जो कि कपनी का पहला Android (Go edition) पर काम करने वाला फोन होगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट है और इसमें सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन दिया जाएगा। इसके अलावा, इसमें एचडी प्लस डिस्प्ले और स्लिम बेजल्स मौजूद होंगे। यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस होगा, जिसे फोन के बैक पैनल पर जगह दी जाएगी।

टिप्सटर Chun (@chunvn8888) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Realme C21Y स्मार्टफोन वियतनाम में जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। वहीं, यह Realme का पहला स्मार्टफोन होगा जो कि एंड्रॉयड के Go एडिशन पर काम करेगा यह Android 11 (Go edition) हो सकता है। इसके साथ ही टिप्सटर ने फोन की वियतनाम वेबसाइट thegioididong.com की लिस्टिंग को भी साझा किया है। इस लिस्टिंग में रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी मौजूद है। साथ ही यह भी खुलासा होता है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देगा जो होंगे ब्लैक और ब्लू। हालांकि, फोन की कीमत की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Advertisement
 

Realme C21Y specifications (expected)

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी21वाई फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा, जिसको लेकर टिप्सटर का दावा है कि Android 11 (Go edition) के साथ पेश होगा। इसके अलावा लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 420 निट्स ब्राइटनेस और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। साथ ही यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि Mali-G52 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी21वाई में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा, इसके अलावा इसमें आपको दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स मिलेंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ए/जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल होगा। सेंसर्स में एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल होंगे। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 164.5x76x9.1mm और भार 194 ग्राम होगा।

हालांकि, यहां यह ध्यान देने योग्य बात है कि रियलमी सी21वाई फोन से संबंधित यह जानकारी रियलमी द्वारा कंफर्म नहीं की गई है, तो ऐसे में यह स्पेसिफिकेशन अफवाह मात्र भी हो सकते हैं।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.