Realme C11 को खरीदने का आज एक और मौका, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme C11 की सेल Flipkart और Realme.com वेबसाइट के माध्यम आयोजित की जा रही है, जो कि दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Realme C11 को खरीदने का आज एक और मौका, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme C11 में मौजूद है 6.5 इंच का एचडी+ मिनी ड्रॉप डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी Realme C11 की सेल
  • रियलमी सी11 में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से है लैस
विज्ञापन
Realme C11 की सेल आज एक बार फिर भारत में आयोजित की जा रही है। Realme के इस किफायती स्मार्टफोन को आज आप Flipkart और Realme.com वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। रियलमी सी11 स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपये के साथ लिस्ट है। भारत में यह स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अब तक इसे फ्लैश सेल के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी सी11 डुअल रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज प्राप्त होगी। वहीं, आज की सेल में यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Realme C11 price in India, sale offers

जैसे कि हमने बताया Realme C11 की सेल Flipkart और Realme.com वेबसाइट के माध्यम आयोजित की जा रही है, जो कि दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये है। यह दो रंग के विकल्पों में आता है - रिच ग्रीन और रिच ग्रे।

ऑफर्स की बात करें, तो आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का असीमित कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। इसके साथ ग्राहकों को नौ महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिलेगा। वहीं, Realme.com वेबासइट पर आपको 500 रुपये तक का Mobikwik कैशबैक प्राप्त होगा।
 

Realme C11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) का मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। Realme C11 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिय गया है और यह 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है।

फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं।

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • कमियां
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »