Realme C11 का पोस्टर लीक, दो रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी से हो सकता है लैस

Realme C11 में नॉच वाला डिस्प्ले होगा। और किनारों पर बेज़ल बेहद ही पतले होंगे। निचले हिस्से वाला बॉर्डर थोड़ा चौड़ा है। प्

Realme C11 का पोस्टर लीक, दो रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी से हो सकता है लैस

Realme C11 को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं

ख़ास बातें
  • Realme C11 को सबसे पहले NBTC सर्टिफिकेशन मिला था
  • 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप फुलस्क्रीन डिस्प्ले हो सकता है रियलमी सी11 में
  • Realme C11 में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
Realme C11 पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। यह कंपनी की बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन हो सकता है। अब फोन का कथित पोस्टर लीक हुआ है जिससे रियलमी सी11 में 6.5 इंच का डिस्प्ले और नाइटस्केप डुअल कैमरा सेटअप होने की जानकारी मिली है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह फोन मलेशिया में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा और इसमें अब तक पेश नहीं किया गया मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर होगा। रियलमी सी11 के लॉन्च की तारीख अब तक सामने नहीं आई है।

‘I am myself' नाम एक टिप्सटर के ट्वीट में इस्तेमाल की गई तस्वीर के मुताबिक, Realme C11 में नॉच वाला डिस्प्ले होगा। और किनारों पर बेज़ल बेहद ही पतले होंगे। निचले हिस्से वाला बॉर्डर थोड़ा चौड़ा है। प्रतीत होता है कि यह फोटो फोन के लीक हुए पोस्टर की है। इसमें रियलमी सी11 दो रंगों में नज़र आ रहा है। एक ग्रीनिश और दूसरा ग्रे वेरिएंट है। यहां लिखा है कि फोन में 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप फुलस्क्रीन डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी होगी।

कंपनी के पुराने टीज़र में कैमरा पोजीशन छिपा हुआ था। लेकिन लेटेस्ट इमेज कैमरा प्लेसमेंट साफ नज़र आ रहा है। रियलमी सी11 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। लीक हुई तस्वीर के मुताबिक, नाइटस्केप डुअल कैमरा इशारा है कि रियलमी सी11 हैडसेट में अलग से नाइट मोड दिया जाएगा।

इसके अलावा तस्वीर में स्पीकर ग्रिल, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग पोर्ट साफ नज़र आ रहे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा या माइक्रो-यूएसबी। इसके अलावा पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है और इसके इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने की संभावना ना के बराबर है।

Realme C11 को सबसे पहले NBTC सर्टिफिकेशन मिला था। इस फोन का मॉडल नंबर RMX2185 है और नाम “realme C11”। वहीं, Realme ने लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C11, Realme C11 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »