Realme C11 भारत में 7,499 रुपये में हुआ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Realme C11 के एकमात्र 2 जीबी रैम और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये है। यह दो रंग के विकल्पों में आता है - रिच ग्रीन और रिच ग्रे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 जुलाई 2020 14:08 IST
ख़ास बातें
  • ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी से लैस आता है Realme C11
  • भारत में केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है स्मार्टफोन
  • 7,499 रुपये की कीमत के साथ 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगी पहली सेल

Realme C11 की भारत में कीमत 7,499 रुपये है

Realme C11 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की सी-सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जो बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। रियलमी सी11 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन में नीचे की तरफ एक मोटी चिन मिलती है और ऊपर की ओर एक छोटी वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच। साइड़ बेज़ल्स अपेक्षाकृत पतले हैं। रियलमी सी11 को दो रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है, लेकिन इसमें रैम और स्टोरेज के लिए केवल एक ही कॉन्फिगरेशन आती है। Realme C11 को जून के अंत में  मलेशिया में भी लॉन्च किया गया था और अब इसने भारत में भी अपना रास्ता बना लिया है।
 

Realme C11 price in India

Realme C11 के एकमात्र 2 जीबी रैम और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये है। यह दो रंग के विकल्पों में आता है - रिच ग्रीन और रिच ग्रे। फोन 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme वेबसाइट के जरिए सेल के लिए पेश होगा। जल्द ही इसे Realme के ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स के जरिए भी बेचा जाएगा।
 

Realme C11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) का मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। Realme C11 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिय गया है और यह 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है। 

फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं।
Advertisement

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.