5,000mAh बैटरी व 8MP कैमरे साथ Realme C11 (2021) लॉन्च, जानें कीमत...

फिलीपींस में Realme C11 2021 फोन की कीमत PHP 4990 (लगभग 7,600 रुपये) है, जो कि 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है।

5,000mAh बैटरी व 8MP कैमरे साथ Realme C11 (2021) लॉन्च, जानें कीमत...

फोन में आयरन ग्रे और लेक ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं

ख़ास बातें
  • Realme C11 2021 में मौजूद है सिंगल रियर कैमरा
  • रियलमी सी11 (2021) Unisoc SC9863 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच व 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है
विज्ञापन
Realme C11 (2021) स्मार्टफोन को रूस और फिलीपींस की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह मॉडल पिछले साल लॉन्च हुए Realme C11 स्मार्टफोन का बदला हुआ वेरिएंट है। रियलमी सी11 (2021) फोन 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और Unisoc प्रोसेसर से लैस है। यह Realme का पहला फोन होगा जो कि मीडियाटेक या फिर क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस नहीं होगा। रियलमी सी11 (2021) फोन में Realme C20 जैसी कई समानताएं, इन फोन का कैमरा सेटअप एक जैसा है। हालांकि, रियलमी सी11 और रियलमी सी20 दोनों ही फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस हैं।
 

Realme C11 (2021) price, sale

नया Realme C11 (2021) फोन फिलहाल कंपनी की रूस और फिलीपींस की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन यह फोन रूस में AliExpress पर और फिलीपींस में Lazada वेबसाइट पर लिस्ट है। फिलीपींस में इस फोन की कीमत PHP 4990 (लगभग 7,600 रुपये) है, जो कि 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है। वहीं, इस फोन में आयरन ग्रे और लेक ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
 

Realme C11 (2021) specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी सी11 (2021) फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच व 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Lazada व AliExpress वेबसाइट पर फिलहाल फोन के प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन MySmartPrice की रिपोर्ट की मानें तो यह फोन Unisoc SC9863 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी।

फोटो व वीडियो के लिए आपको रियलमी सी11 (2021) फोन में Realme C20 जैसा कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें सिंगल 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 48 घंटे तक का स्टैंडबाय प्रदान करती है। फोन में 10 वॉट चार्जिंग भी मौजूद है।  कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। 
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »