Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन C100 4G, जानें कीमत

Realme C100 4G लॉन्च हो गया है, जिसमें 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Helio G92 Max प्रोसेसर मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 21:14 IST
ख़ास बातें
  • Realme C100 4G में 8000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
  • 6.8 इंच 120Hz डिस्प्ले और Helio G92 Max प्रोसेसर मिलता है
  • IP69K रेटिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन लॉन्च

Photo Credit: Realme

Realme ने अपनी C-सीरीज का दायरा बढ़ाते हुए नया Realme C100 4G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आता है, लेकिन इसमें बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में MediaTek Helio G92 Max चिपसेट, 6.8-इंच डिस्प्ले और 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन लंबे बैटरी बैकअप और डेली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Realme C100 4G को वियतनाम में लॉन्च किया गया है, जहां इसकी शुरुआती कीमत VND 7,690,000 (करीब 24,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन व्हाइट, पर्पल और ब्राउन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और फिलहाल लोकल रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए पेश किया गया है।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme C100 4G में 6.8-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें ArmorShell ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है और कंपनी के मुताबिक इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB और 8GB LPDDR4X RAM के ऑप्शन मिलते हैं, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड realme UI 7.0 पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जाती है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन एक बार चार्ज में 23 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग, 20 घंटे से ज्यादा नेविगेशन और 13 घंटे तक गेमिंग का बैकअप दे सकता है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और 10W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें IP69K रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से बचाने का दावा करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.