Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!

फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2026 21:21 IST
ख़ास बातें
  • Realme C01 में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है।
  • फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T7250 चिपसेट लगा है।
  • फोन में 4GB रैम है, और 64GB की स्टोरेज है।

Realme C01 में 6500mAh की बैटरी है, साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Photo Credit: Gioi Di Dong

Realme C01 लेटेस्ट रियलमी फोन के रूप में पेश कर दिया गया है। कंपनी का ये फोन बिना किसी शोर-शराबे एक रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस भी लिस्ट हो गए हैं। Realme C01 में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। Realme C01 में 6500mAh की बैटरी है और IP64 रेटिंग भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Realme C01 Price

Realme C01 को सिंगल 4GB+64GB वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। वियतनामी रिटेलर वेबसाइट पर फोन की कीमत 5,990,000 VND (लगभग 21,920 रुपये) है। फोन को कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है जिसमें ब्लैक, ओरेंज और ग्रे शेड्स शामिल हैं। फिलहाल यह वियतनाम में Gioi Di Dong (via) रिटेलर पर लिस्टेड है। 

Advertisement

Realme C01 Specifications

Realme C01 में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 720 x 1520 पिक्सल के HD प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। यह 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले पर पांडा ग्लास की सेफ्टी भी है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T7250 चिपसेट लगा है। यह 1.8GHz तक की फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक्ड है। साथ में Mali-G57 GPU दिया गया है। पेअरिंग में 4GB रैम है, और 64GB की स्टोरेज है। स्टोरेज बढ़ाने का भी ऑप्शन microSD कार्ड के माध्यम से मौजूद है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। 

Advertisement

Realme C01 में 6500mAh की बैटरी है, साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 4G, डुअल Nano-SIM, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, NFC, GPS, USB Type-C जैसे ऑप्शन हैं। फोन में कंपनी ने 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग से लैस होकर आता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.