रियलमी बड्स वायरलेस ब्लूटूथ ईयरफोन और रियलमी पावर बैंक लॉन्च, जानें दाम

Realme Buds Wireless Bluetooth Earphones, Realme Power Bank: Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने रियलमी बड्स वायरलेस ब्लूटूथ ईयरफोन और रियलमी पावर बैंक को लॉन्च कर दिया है। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 सितंबर 2019 17:45 IST

Realme Buds Wireless Bluetooth Earphones, Realme Power Bank: रियलमी बड्स वायरलेस ब्लूटूथ ईयरफोन और रियलमी पावर बैंक लॉन्च

Realme Buds Wireless Bluetooth Earphones, Realme Power Bank: Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने आज भारत में अपने 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाले Realme XT स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। रियलमी एक्सटी के साथ 10,000 एमएएच बैटरी वाले रियलमी पावर बैंक और रियलमी बड्स वायरलेस ब्लूटूथ ईयरफोन को भी लॉन्च किया गया है। नेकबैंड स्टाइल वाले वायरलेस हेडफोन को स्पलैश रेसिस्टेंट के लिए IPX4 रेटिंग प्राप्त है। दावा किया गया है कि Realme वायरलेस ईयरफोन एक चार्ज में 12 घंटे का प्लेबैक प्रदान करते हैं। रियलमी बड्स वायरलेस मैग्नेटिक कंट्रोल फीचर के साथ उतारा गया है।
 

Realme Buds Wireless, Realme Power Bank price और उपलब्धता

रियलमी बड्स वायरलेस ब्लूटूथ ईयरफोन की कीमत 1,799 रुपये है। ग्राहक इन वायरलेस ईयफोन को Amazon और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। रियलमी ब्रांड के इस डिवाइस के तीन कलर वेरिएंट हैं, ब्लैक, ग्रीन और रेड। अब बात रियलमी पावर बैंक की, इसका दाम 1,299 रुपये है। यह सितंबर माह के अंत से Flipkart, Amazon और रियलमी की आधिकारिक साइट पर बेचा जाएगा। इसके तीन कलर वेरिएंट हैं, ग्रे, रेड और येलो।  
 

Realme Buds Wireless

रियलमी बड्स वायरलेस ब्लूटूथ ईयरफोन 11.2 एमएम बास बूस्ट ड्राइवर्स से लैस है। एक बार चार्ज करने पर यह 12 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करता है और यह 3 बटन इनलाइन कंट्रोल के साथ आता है। रियलमी का कहना है कि Realme Buds Wireless फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आते हैं और केवल 10 मिनट चार्ज करने पर 100 मिनट का प्लेबैक टाइम देते हैं।

रियलमी बड्स वायरलेस ईयरफोन ब्लूटूथ वर्जन 5.0 पर निर्भर है और इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। OnePlus Bullets Wireless 2 की तरह रियलमी ब्रांड के ये लेटेस्ट ईयरफोन भी मैग्नेटिक कंट्रोल फीचर के साथ आते हैं।
 

Realme Power Bank

रियलमी पावर बैंक में 10,000 एमएएच की बैटरी क्षमता है और यह 18 वॉट टू-वे क्विक चार्ज सपोर्ट करता है। इसमें अलग-अलग यूएसबी टाइप-ए और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। दावा किया गया है कि यह रियलमी पावर बैंक 12-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन से लैस होगा। इसके अलावा Realme Power Bank स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप को भी चार्ज करने में सक्षम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  2. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  3. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  4. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  6. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  7. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  8. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  9. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.