Realme Sale: Realme 5 Pro और Realme C2 समेत अन्य रियलमी फोन पर बंपर डिस्काउंट

Realme Festive Days Sale: रियलमी फेस्टिव डेज़ सेल का आगाज़ हो चुका है। Realme Sale में कई रियलमी स्मार्टफोन पर ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहा है।

Realme Sale: Realme 5 Pro और Realme C2 समेत अन्य रियलमी फोन पर बंपर डिस्काउंट

Realme Festive Days Sale: Realme 3 Pro और Realme 3 समेत अन्य रियलमी फोन पर बंपर डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • Realme Sale में बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी है सुविधा
  • 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले पैनल है रियलमी 3आई में
  • Realme C2 पर मिल रहा 1,000 रुपये का डिस्काउंट
विज्ञापन
Realme Festive Days Sale: रियलमी फेस्टिव डेज़ सेल का आगाज़ हो चुका है। Realme Sale में कई रियलमी स्मार्टफोन पर ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहा है। Realme सेल Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट रियलमी डॉट कॉम पर लाइव हो चुकी है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Realme Sale 8 नवंबर तक चलेगी। अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में आने वाले रियलमी स्मार्टफोन की कीमत में सीमित समय के लिए कटौती की गई है।

सबसे पहले बात करते हैं Budget Smartphones की। Realme C2 के दोनों ही वेरिएंट की कीमत में सीमित समय के लिए 1,000 रुपये की कटौती की गई है। रियलमी सी2 का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
 
फोन डिस्काउंट कटौती के बाद
रियलमी सी2 (2GB + 32GB) 1,000 रुपये 5,999 रुपये
रियलमी सी2 (3GB + 32GB) 1,000 रुपये 6,999 रुपये
रियलमी 3आई (3GB + 32GB) 500 रुपये 7,499 रुपये
रियलमी 3आई (4GB + 64GB) 500 रुपये 9,499 रुपये
रियलमी 3 (3GB + 32GB) 1,000 रुपये 7,999 रुपये
रियलमी 3 (3GB + 64GB) 1,000 रुपये 8,999 रुपये
रियलमी 3 (4GB + 64GB) 1,000 रुपये 9,999 रुपये
रियलमी 5 (3GB + 32GB) 1,000 रुपये 8,999 रुपये
रियलमी 5 (4GB + 128GB) 1,000 रुपये 10,999 रुपये
रियलमी 3 प्रो (4GB + 64GB) 3,000 रुपये 9,999 रुपये
रियलमी 3 प्रो (6GB + 64GB) 3,000 रुपये 11,999 रुपये
रियलमी 3 प्रो (6GB +128GB) 3,000 रुपये 12,999 रुपये

Realme 5 और Realme X पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है और इन्हें अभी फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। कुछ समय पहले चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुए Realme 5 Pro के सभी वेरिएंट को भी 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

फ्लिपकार्ट Realme X स्मार्टफोन पर भी 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रहा है, लेकिन बता दें कि यह डिस्काउंट प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई, Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।

Axis Bank बज़ क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट और एक्सचेंज डिस्काउंट की भी सुविधा मिल रही है। Realme ई-स्टोर से खरीदी करने पर यदि ग्राहक MobiKwik से भुगतान करते हैं तो 10 प्रतिशत मोबीक्विक सुपरकैश (1,000 रुपये तक) मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »