Realme 9i के रेंडर्स लीक, ट्रिपल कैमरा के साथ Realme 8i जैसा दिख रहा है फोन

Realme 9i रेंडरर्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन में एक एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जो एक कैमरा मॉड्यूल में फिट है। यह Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन के समान दिखता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2021 12:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9i में 8i से अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकती हैं।
  • रेंडरर्स के मुताबिक फोन के रियर में कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है।
  • Realme 9i में एक एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

पिछली रिपोर्टों में Realme 9i को MediaTek Helio G90T SoC से लैस बताया गया है।

Realme 9i रेंडरर्स को ऑनलाइन देखा गया है, जिससे इस बात का अंदाजा हो जाता है कि Q1 2022 में लॉन्च होने वाले हैंडसेट से क्या उम्मीद की जा सकती है। Realme 9i स्मार्टफोन की चीनी कंपनी द्वारा पुष्टि की जानी बाकी है, लेकिन कॉन्सेप्ट रेंडरर्स संकेत देते हैं कि Realme 8i का यह सक्सेसर रियर कैमरा मॉड्यूल समेत 8i के कई एलीमेंट कॉपी कर सकता है। कैमरा मॉड्यूल Realme GT Neo 2 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल जैसा दिखता है। 

ThePixel.vn (वियतनामी में) द्वारा शेयर किए गए Realme 9i रेंडरर्स से पता चलता है कि आगामी स्मार्टफोन में एक एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जो एक कैमरा मॉड्यूल में फिट है। यह Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन के समान दिखता है। हैंडसेट का पिछला हिस्सा स्क्रीन के निचले बाएँ कोने पर Realme लोगो के रूप में छोटी ब्रांडिंग भी दिखाता है। रेंडर में नीचे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के दाईं ओर स्थित सिंगल स्पीकर दिखता है।
Advertisement

ऐसा लग रहा है कि फोन के पिछले हिस्से में घुमावदार किनारे हैं जो फोन के बाएं और दाएं स्पाइन में मिल जाते हैं। रेंडरर्स के मुताबिक स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। इससे पता चलता है कि यह पावर बटन पर मिल सकता है, या कंपनी इन-डिस्प्ले स्कैनर शामिल कर सकती है। हैंडसेट के फ्रंट में एक पंच-होल कैमरा है जो स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में दिया गया है।

पिछली रिपोर्टों में Realme 9i को MediaTek Helio G90T SoC के साथ 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज जैसी फीचर्स के साथ बताया था। स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप के साथ 6.5 इंच फुल-एचडी + डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक Realme 9i के बारे में किसी भी स्पेसिफिकेशन की घोषणा नहीं की है।
Advertisement

Realme 9i में अपने पहले वाले मॉडल Realme 8i को देखते हुए अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकती हैं। Realme 8i को कंपनी द्वारा सितंबर में लॉन्च किया गया था। Realme 8i ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G96 SoC से लैस है जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। रियलमी 8आई में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेटअप से लैस है, साथ ही 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। Realme 8i में 5,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz display
  • Powerful processor
  • Good battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.