• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में जल्द लॉन्च होगा MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर से लैस पहला फोन, हो सकता है Realme 8s

भारत में जल्द लॉन्च होगा MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर से लैस पहला फोन, हो सकता है Realme 8s

MediaTek के साथ साझेदारी बरकरार रखते हुए Realme अपने 5G फोन पोर्टफोलियो को भारत में आगे बढ़ाता जा रहा है, जिसके तहत मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर के साथ लैस फोन पेश किया जाएगा।

भारत में जल्द लॉन्च होगा MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर से लैस पहला फोन, हो सकता है Realme 8s
ख़ास बातें
  • Realme का नया फोन MediaTek Dimensity 810 से हो सकता है लैस
  • Realme 8s हो सकता है नया फोन
  • हाल ही में माधव सेठ ने रियलमी 8एस फोन को किया था टीज़
विज्ञापन
Realme भारत में अपना पहला मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर पर आधारित 5जी फोन लॉन्च करने वाला है, जिसका ऐलान खुद Realme और MediaTek ने जॉइन्ट स्टेटमेंट में सोमवार को किया। इस स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह यूज़र्स के लिए फास्ट परफोर्मेंस, लॉन्ग बैटरी लाइफ और गेम्स में ज्यादा FPS के साथ “all-round” एक्सपीरियंस लेकर आएगा। फिलहाल, रियलमी और मीडियाटेक ने यह सार्वजनिक नहीं किया है कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर के साथ आने वाले फोन का नाम क्या होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि यह फोन Realme 8s हो सकता है।

MediaTek के साथ साझेदारी बरकरार रखते हुए Realme अपने 5G फोन पोर्टफोलियो को भारत में आगे बढ़ाता जा रहा है, जिसके तहत मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर के साथ लैस फोन पेश किया जाएगा। आपको बता दें, यह प्रोसेसर इस महीने की शुरुआत में डायमेंसिटी 920 के साथ पेश किया गया था। डायमेंसिटी 810 और डायमेंसिटी 920 दोनों ही प्रोसेसर 5जी कनेक्टिविटी और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले सपोर्ट जैसे फीचर्स लेकर आते हैं।

MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर ARM Cortex-A55 और Cortex-A76 CPU cores से लैस हैं, जिनकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। यह Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है। यह 6nm प्रोसेसर LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth v5.1, NavIC और GPS connectivity भी मौजूद है।

मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाले मॉडल के बारे में फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह फोन Realme 8s हो सकता है, जिसको लेकर अफवाहें है कि यह 8 जीबी रैम से लैस होगा और इसकी स्टोरेज 256 जीबी होगी। इस रियलमी फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। साथ ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

माधव सेठ ने इस महीने की शुरुआत में Realme 8s के भारत लॉन्च को टीज़ किया था। हालांकि, यह कब लॉन्च होने इसका खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।

पिछले ही दिनों रियलमी 8एस फोन के कुछ रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिससे इसके डिज़ाइन की झलक प्राप्त हुई थी। तस्वीरों से संकेत मिले थे कि यह फोन ग्रेडिएंट बैक फिनिश के साथ दस्तक देगा और इसमें आयतकार आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा। फोन के बायीं ओर वॉल्यूम रॉकर देखा जा सकता है, वहीं सिम कार्ड ट्रे, फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बटन फोन के दायीं ओर स्थित है। लीक रेंडर में देखा जा सकता है कि रियलमी फोन पर्पल शेड में आ सकता हैं, हालांकि अटकलें लगाई जा सकती है कि फोन में कुछ अन्य कलर ऑप्शन भी शामिल होंगे।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz refresh rate display
  • Good performance
  • Decent battery life
  • 5G ready
  • कमियां
  • No ultra-wide-angle camera
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications from stock apps
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »