108MP कैमरा वाले Realme 8 Pro का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, Realme X7 Max हुआ टीज़

Realme 8 Pro Illuminating Yellow की कीमत की बात करें, तो इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2021 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8 Pro Illuminating Yellow भारत में लॉन्च
  • Realme X7 Max मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 5जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • नए फोन के पिछले हिस्से पर ब्राइट-यैलो कलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा

Realme 8 Pro Illuminating Yellow की सेल 26 अप्रैल से शुरू होगी

Realme 8 Pro Illuminating Yellow कलर ऑप्शन को भारत में आज गुरुवार को Realme 8 5G के साथ लॉन्च कर दिया गया है। यह नया कलर वेरिएंट पिछले महीने टीज़ किया गया था, हालांकि कंपनी ने इसे Realme 8 Pro की लॉन्चिंग के दौरान पेश नहीं किया। इल्यूमिनेटिंग यैलो कलर ऑप्शन भारत में रियलमी 8 प्रो इनफिनिटी ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू कलर कलर ऑप्शन के साथ स्थित होगा। चीनी टेक कंपनी ने इसके अलावा वर्चुअल इवेंट के दौरान Realme X7 Max लॉन्च को भी टीज़ किया है।
 

Realme 8 Pro Illuminating Yellow price in India, availability details

Realme 8 Pro Illuminating Yellow की कीमत की बात करें, तो इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह कीमत फोन के रियलमी 8 प्रो वेरिएंट के समान ही है। उपलब्धता की बात करें, तो इल्यूमिनेटिंग येलो कलर ऑप्शन को आप 26 अप्रैल से Flipkart, Realme.com व ऑफलाइन रिटेलर स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं, यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू की जाएगी।
Advertisement
 

Realme 8 Pro Illuminating Yellow specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो नए वेरिएंट पिछले महीने लॉन्च हुए वेरिएंट के समान ही है। फोन के टीज़र से संकेत मिलते हैं कि इस नए फोन के पिछले हिस्से पर ब्राइट-यैलो कलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा और इसके साथ ही Dare To Leap ब्रांडिंग दी जाएगी। इसके अलावा, फोन के बैक पैनल पर और किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा गया है।

रियलमी 8 प्रो में 6.4 इंच FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्प। Realme 8 Pro ऑक्टा-कोर 8nm Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट पर काम करता है, जो Adreno 618 जीपीयू और 8GB तक रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ जुड़ा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/1.88 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मौजूद है  व सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन 4,500mAh क्षमता की बैटरी से लैस है, जिसके साथ 50W सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक समौजूद है।
Advertisement
 

Realme X7 Max teased

रियलमी 8 प्रो इल्यूमिनेटिंग यैलो कलर वेरिएंट के अलावा, रियलमी इंडिया व यूरोप के वीपी व सीईओ माधव सेठ ने Realme X7 Max के भारत लॉन्च को टीज़ किया। उन्होंने कहा, "भारत के पहले मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 5जी प्रोसेसर के साथ अपनी Max 5G स्पीड को एक्टिवेट करने के लिए तैयार हो जाएं।"
 
हालांकि, उन्होंने मॉडल के नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रियलमी एक्स7 मैक्स फोन हो सकता है जो कि हाल ही में सुर्खियों में छाया हुआ है। आगामी फोन को लेकर पहले माना जा रहा था कि यह Realme X7 Pro Ultra का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000प्लस प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, लेटेस्ट टीज़र से इसारा मिला कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ आएगा।

इस हफ्ते की शुरुआत में वर्चुअल मीडियाटेक टेक्नोलॉजी डायरीज़ सेशन के दौरान माधव सेठ ने घोषणा की थी कि Realme बहुत जल्द देश का पहला मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। पहले माना जा रहा था कि यह Realme GT Neo होगा,  जो कि पिछले महीने चीन में इसी चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ था।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Feature omissions compared to Realme 7 Pro
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.