Realme 8 5G के डिज़ाइन और कलर ऑप्शन को किया गया टीज़, इन खूबियों से होगा लैस

Realme Thailand ने Facebook पर आने वाले Realme 8 5G के सुपरसॉनिक ब्लू कलर वेरिएंट की इमेज साझा की। इससे पिछले टीजर वीडियो में रियलमी ने 21 अपैल के थाइलैंड लॉन्च डेट के साथ फोन का ब्लैक वेरिएंट दिखाया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2021 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Google Play Console लिस्टिंग में सामने आए फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स
  • थाइलैंड में 21 अप्रैल को लॉन्च होगा नया रियलमी स्मार्टफोन
  • फोन में शामिलो होगी 8GB रैम और MediaTek का चिपसेट

Realme 8 5G फोन 21 अप्रैल को होना है थाइलैंड में लॉन्च

Realme 8 5G  को एक बार फिर से टीज़ किया गया है। इस बार इसके सुपरसॉनिक ब्लू कलर वेरिएंट को इसके थाइलैंड लॉन्च से पहले टीज़ किया गया है। Realme Thailand ने इससे पहले पुष्टि की थी कि 21 अप्रैल को देश में वह रियलमी 8 के 5G वेरिएंट को लॉन्च करेगी। इसके अलावा, यह फोन Google Play Console लिस्टिंग में भी दिखाई पड़ा है जहां पर इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सुझाई गयी हैं. Realme 8 5G के 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही थी जो कि थाइलैंड लॉन्च के ठीक एक दिन बाद होगा। मगर अभी तक रियलमी की तरफ से कोई भी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की गयी है।

Realme Thailand ने Facebook पर आने वाले Realme 8 5G के सुपरसॉनिक ब्लू कलर वेरिएंट की इमेज साझा की। फोटो में इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेट अप देखा जा सकता है। वहीं पर रियलमी की ब्रांडिंग भी दिख जाती है। इससे पिछले टीजर वीडियो में रियलमी ने 21 अपैल के थाइलैंड लॉन्च डेट के साथ फोन का ब्लैक वेरिएंट दिखाया था।

इसी से संबंधित एक अन्य खबर में गुप्त खबरों के जानकार मुकुल शर्मा ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। यह Realme 8 5G की Google Play Console लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट बताया जा रहा है। इसके अनुसार फोन कम से कम 8 जीबी वsरिएंट के साथ आयेगा. साथ ही इसमें फुल एचडी+ (1,080x2,400 pixels) की डिस्पले होने की बात कही गयी है। यह एंड्रॉयड 11 पर चलेगा, ऐसा भी कहा गया है। यहां पर रोचक तथ्य ये है कि फोन में MediaTek Dimensity 800 SoC (MT6883) चिपसेट होने की बात कही गयी है। मगर साथ ही टिपस्टर ने भी कहा है कि गूगल प्ले कन्सोल लिस्टिंग पहले भी गलत स्पेसिफिकेशन्स बता  चुकी है, और फोन  MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ आयेगा।

पिछले दिनों ही एक फोन को Geekbech लिस्टिंग में Realme 8 5G माना गया था। इसमें फोन के अंदर MediaTek Dimensity 700 SoC  और 8 जीबी रैम होने की बात कही गयी थी। ये माना जा रहा था कि फोन भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च होगा। वहीं रियलमी ने अब तक भी फोन की लॉन्च डेट के बारे में कुछ नहीं कहा है। एक और आने वाले रियलमी 5G फोन Realme 8 5G माना जा रहा था। यह फोन Flipkart पर कुछ समय पहले ही टीज़ किया गया था। इस टीज़र में भी फोन की लॉन्च डेट के बारे में कुछ नहीं कहा गया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.