Realme 7i में हो सकता है स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम, गीकबेंच पर लिस्ट

वेबसाइट पर Realme 7i फोन एंड्रॉयड 10 और 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट था। इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की जगह Bengal लिखा हुआ था, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर का कोडनेम है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 सितंबर 2020 14:23 IST
ख़ास बातें
  • माना जा रहा गीकबेंच पर लिस्ट RMX2103 मॉडल नंबर Realme 7i का है
  • रियलमी 7आई हो सकता है Realme 6i का सक्सेसर
  • 17 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा रियलमी 7आई स्मार्टफोन

Realme 7i में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है

Realme 7i स्मार्टफोन 17 सितंबर को लॉन्च कर दिया जाएगा। लॉन्च से पहले फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और रेंडर ऑनलाइन लीक हो चुके है और अब कथित रूप से यह फोन गीकबेंच वेबसाइट पर अन्य जानकारी के साथ लिस्ट हुआ है। रियलमी 7आई स्मार्टफोन Realme 7 और Realme 7 Pro के साथ स्थित होगा, जो कि भारत में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किए गए हैं। रियलमी 7आई फोन इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा और इसे भारतीय मार्केट में लेकर आया जाएगा या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी साफ नहीं है।

Realme फोन कथित रूप से गीकबेंच पर मॉडल नंबर RMX2103 के साथ लिस्ट हुआ था। टिप्सटर Venkatesh Babu.G ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह मॉडल आगामी Realme 7i का है। यह फोन वेबसाइट पर एंड्रॉयड 10 और 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट था। इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की जगह Bengal लिखा हुआ था, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर का कोडनेम है। फोन की बेस फ्रीक्वैंसी 1.8GHz के साथ वेबसाइट पर लिस्ट थी। फोन का सिंगल कोर टेस्ट स्कोर 1,516 था, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 5,420 है।
 

Realme 7i design, specifications (expected)

लीक हुए पुराने रेंडर्स में रियलमी 7आई फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ स्थित था, जिसे स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर जगह दी गई है। फोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ स्थित था। माना जा रहा है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है, जो हैं शैम्पेन और जेड।

रियलमी 7आई को लेकर जो जानकारी सामने आ चुकी है, उसके मुताबिक फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ स्थित होगा। फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए जाने की उम्मीद है। रियलमी 7आई में 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 18 वॉट क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

संभावना है कि रियलमी 7आई स्मार्टफोन Realme 6i का सक्सेसर होगा, जो कि इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। रियलमी 6आई स्मार्टफोन को भारत में पेश किया गया था, तो माना जा रहा है कि उसी तरह रियलमी 7आई को भी भारत लाया जाएगा। हालांकि, फिलहाल Realme ने इस संबंध में कोई आधाकिरक बयान ज़ारी नहीं किया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.