Realme 7 और Realme 7 Pro में कितना अंतर? जानें...

Relame 7 की कीमत 14,999  रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। सीरीज़ का ज्यादा प्रीमियम मॉडल Realme 7 Pro, भारत में 19,999 रुपये कीमत से शुरू होता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 सितंबर 2020 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 और Realme 7 Pro समान रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं
  • Realme 7 में 5,000mAh बैटरी 30 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है
  • 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 4,500mAh बैटरी के साथ आता है महंगा मॉडल

Realme 7 की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है

Realme 7 Pro और Realme 7 चीनी स्मार्टफोन कंपनी की लेटेस्ट पेशकश है और यह पिछले साल की Realme 6 सीरीज़ के अपग्रेड हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन और ऑक्टा-कोर सीपीयू जैसे प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। रियलमी 7 प्रो और रियलमी 7 दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और कई रंग विकल्पों में आते हैं। प्रो वेरिएंट दोनों में अधिक प्रीमियम है और Realme 7 की तुलना में कुछ बदलाव लेकर आता है। दोनों की कीमत में भी थोड़ा अंतर है। अब यदि आप जानना चाहते हैं कि इन दोनों में कितना अंतर या कितनी समानताएं हैं, तो हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।
 

Realme 7 vs Realme 7 Pro: price in India

Relame 7 की कीमत 14,999  रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे ग्राहक  16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यह मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट रंग में बेचा जाता है। वहीं, दूसरी ओर, सीरीज़ का ज्यादा प्रीमियम मॉडल Realme 7 Pro, भारत में 19,999 रुपये कीमत से शुरू होता है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। रियलमी 7 प्रो के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है। स्मार्टफोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट रंग में आता है।
Advertisement
 
 

Realme 7 vs Realme 7 Pro: specifications

रियलमी 7-सीरीज़ के दोनों फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आते हैं और Android 10 पर आधारित Realme UI पर चलते हैं। Realme 7 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.5 प्रतिशत है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। वहीं, दूसरी ओर, Realme 7 Pro में थोड़ा छोटा 6.4-इंच का  फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल), लेकिन सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिलता है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। यहां रियलमी 7 की तुलना में एक बड़ा बदलाव है। रियलमी 7 प्रो का डिस्प्ले 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। प्रोसेसर के मामले में भी दोनों फोन में बड़ा अंतर है। जहां एक ओर Realme 7 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, Realme 7 Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। दोनों फोन में अधिकतम 8 जीबी रैम का विकल्प मिलता है।

दोनों रियलमी फोन समान क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर व 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर मिलता है। हालांकि बदलाव सेल्फी कैमरा में है। Realme 7 हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, लेकिन अधिक प्रीमियम मॉडल में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Advertisement

रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो दोनों में 128 जीबी तक UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में दोनों फोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आते हैं। हालांकि Realme 7 Pro में NavIC सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस हैं। एक बदलाव फिंगरप्रिंट सेंसर में मिलता है। रियलमी 7 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जबकि रियलमी 7 प्रो में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। 


Advertisement
दिलचस्प है कि Realme 7 में 5,000 एमएएच बैटरी शामिल है, जबकि अधिक प्रीमियम मॉडल Realme 7 Pro में 4,500mAh बैटरी दी गई है, लेकिन बड़ा अंतर चार्जिंग आउटपुट में है। किफायती फोन में 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, लेकिन प्रीमियम मॉडल में 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी शामिल है। रियलमी 7 का डाइमेंशन 162.3x75.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 196.5 ग्राम।

रियलमी 7 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी है। यह कंपनी की अपनी 65 वॉट  को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.9x74.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
रियलमी 7 बनाम रियलमी 7 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.50 इंच6.40 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो जी95क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच4500 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.506.40
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो जी95क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
रैम
8 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0)32-मेगापिक्सल (f/2.5)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Realme UIRealme UI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  5. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  9. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  10. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.