Realme 7 का अनबॉक्सिंग वीडियो आया सामने, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की मिली झलक

Realme 7 कथित रूप से अनबॉक्सिंग वीडियो में देखा गया था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है। हालांकि, अनबॉक्सिंग वीडियो के स्क्रीनशॉट्स टिप्सटर ने कैप्चर करके ट्विटर पर साझा कर दिया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 31 अगस्त 2020 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 लॉन्च से पहले डिज़ाइन हुआ लीक
  • 3 सितंबर को भारत में लॉन्च की जाएगी Realme 7 सीरीज़
  • इस सीरीज़ में Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं

स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक Realme 7 ब्लू-इश कलर में होगा लॉन्च

Realme 7 कथित रूप से अनबॉक्सिंग वीडियो में देखा गया था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है। हालांकि, अनबॉक्सिंग वीडियो के स्क्रीनशॉट्स टिप्सटर ने कैप्चर करके ट्विटर पर साझा कर दिया है। इन स्क्रीनशॉट्स में फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट के साथ-साथ ब्लू-इश कलर में दिखा है। रीटेल बॉक्स पर रियलमी 7 फोन के स्पेसिफिकेशन भी नज़र आए हैं। कंपनी रियलमी 7 सीरीज़ को भारत में 3 सितंबर को लॉन्च करने वाली है, जिसमें Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों ही फोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन लीक के जरिए सामने आ चुके हैं।
 

Realme 7 design (expected)

कथित अनबॉक्सिंग वीडियो के स्क्रीनशॉट्स योगेश नामक टिप्सटर ने ट्विटर पर साझा किए हैं। Realme 7 फोन की बात करें, तो स्क्रीनशॉट्स में फोन जैसे कि हमने बताया ब्लू-इश कलर वेरिएंट में नज़र आया है, जिसके साथ ही फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप वर्टिकली स्थित है। इसके अलावा, फोन के रियर पैनल के बॉटम में Realme की ब्रांडिंग दी गई है। वहीं, फोन के फ्रंट पैनल के ऊपरी बायीं ओर सेल्फी कैमरा से लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। यही नहीं, सामने आई तस्वीरों में हम फोन के चारों ओर मौजूद मोटे बेजल्स भी देख सकते हैं।

फोन में दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए ट्रिपल कार्ड कॉन्फिग्रेशन दिया गया है। वहीं, स्क्रीनशॉट में दिखे ‘About phone' पेज़ के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।
 

Realme 7 specifications (expected)

रीटेल बॉक्स की बात करें, तो इस पर रियलमी 7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। जैसे कि यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेट रेट स्क्रीन, 5,000 एमएएच बैटरी के साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग और 64 मेगापिक्सल के क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है।
Advertisement

गौरतलब है कि यह स्पेसिफिकेशन पहले सामने आ चुकी लीक्स के अनुसार ही है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने कुछ दिन पहले ही यही स्पेसिफिकेशन साझा किए थे, जिसमें उन्होंने दावा किया था फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आएगा एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। फोटो और वीडियो के लिए रियलमी 7 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौज़ूद होगा। यहां 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट में अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर होगा। आगे की तरफ फोन में एफ/ 2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

जैसे कि हमने बताया रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो स्मार्टफोन भारत में गुरुवार 3 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • Bad
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.